
2 वर्षों में IIT कोर्सेज़ में 10 हजार से अधिक, NIT में 8,700 सीटें खाली, शिक्षामंत्री ने दी जानकारी
AajTak
Seats Vacant in IITs, NITs: आंकड़ों के मुताबिक 2020-21 में आईआईटी में 5,484 सीटें खाली रहीं. इनमें से ग्रेजुएट कोर्सेज़ (BTech) में 476 सीटें, पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज़ में 3,229 सीटें और PHd कोर्सेज़ में 1,779 सीटें खाली थीं.
Seats Vacant in IITs, NITs: बुधवार 09 फरवरी केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) के विभिन्न कोर्सेज़ में 10,000 से अधिक सीटें खाली रही हैं, जबकि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NIT) में 8,700 से अधिक सीटें खाली रही हैं. शिक्षामंत्री ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी.

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.









