
2 बेटियों की मां Sushmita Sen ने गोद लिया तीसरा बच्चा! क्या है बेटा एडॉप्ट करने का सच?
AajTak
सुष्मिता सेन तीनों बच्चों के साथ पैपराजी को पोज देती दिखीं. ये वीडियो फिर हुआ वायरल. कहा जाने लगा कि वीडियो में नजर आ रहे बेबी बॉय को सुष्मिता सेन ने अडॉप्ट किया है. दो बेटियों के बाद एक्ट्रेस ने तीसरा बच्चा गोद ले लिया है. हालांकि एक्ट्रेस ने इस बारे में कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं दी है.
बॉलीवुड डीवा सुष्मिता सेन सिंगल मदर हैं. उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया है. दोनों बेटियों की परवरिश सुष्मिता सेन अकेले करती हैं. लेकिन पिछले कई दिनों से ऐसा सुनने में आ रहा कि सुष्मिता सेन ने एक बेटा भी गोद ले लिया है. ये खबर तब उड़नी शुरू हुई जब सुष्मिता सेन को पिछले दिनों मुंबई के बांद्रा में रेस्टोरेंट के बाहर अपनी दो बेटियों के अलावा एक छोटे बच्चे के साथ देखा गया. वहां वे शुबीर सेन का जन्मदिन सेलिब्रेट करने आए थे.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











