
'2 बार खाना-10 घंटे नींद', 50 की उम्र में ऐसे फिट रहते हैं धुरंधर एक्टर अक्षय खन्ना
AajTak
50 साल की उम्र में भी धुरंधर एक्टर अक्षय खन्ना अपनी फिटनेस और स्वैग से फैंस को क्रेजी कर रहे हैं. मगर अक्षय फिट रहने के लिए क्या करते हैं और क्या खाते हैं? इन सवालों का जवाब अब खुद एक्टर ने दे दिया है...
'धुरंधर' फिल्म जबसे रिलीज हुई है, तब से अक्षय खन्ना लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं. फिल्म में जिस तरह उन्होंने रहमान डकैत का किरदार निभाया है, वो हर किसी के दिल-दिमाग में छप गया है. अक्षय खन्ना की दमदार एक्टिंग के साथ उनकी फिटनेस ने भी लोगों को क्रेजी कर दिया है. अब 50 साल के अक्षय खन्ना ने अपना फिटनेस सीक्रेट बताया है. एक्टर ने अपनी रोजाना की रूटीन भी फैंस संग शेयर की है तो आइए जानते हैं कि 'धुरंधर के रहमान डकैत' अपना दिन कैसे बिताते हैं.
कैसा है अक्षय खन्ना का डाइट प्लान?
बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत में अपना फिटनेस सीक्रेट बताते हुए अक्षय खन्ना ने बताया कि वो दिनभर में सिर्फ दो बार ही खाते हैं. एक्टर बोले- जहां तक मुझे याद है और आज भी मैं कभी नाश्ता यानी ब्रेकफास्ट नहीं करता. मैं सीधा दोपहर में लंच करता हूं और फिर रात में डिनर. लंच और डिनर के बीच भी मैं कुछ नहीं खाता. यहां तक कि एक सैंडविच या बिस्किट भी नहीं.
अक्षय ने कहा कि वो अपनी डाइट का काफी ध्यान रखते हैं. लेकिन वो कभी भी अपनी शाम की चाय मिस नहीं करते हैं. एक्टर बोले- शाम के वक्त मैं सिर्फ एक कप चाय लेता हूं और उतना काफी होता है.
खाने में ये चीजें खाते हैं अक्षय
अक्षय खन्ना ने ये भी बताया कि वो ज्यादा फैंसी खाना नहीं खाते है, बल्कि अपनी डाइट को सिंपल और बैलेंस ही रखते हैं. एक्टर ने अपना डाइट प्लान शेयर करते हुए कहा- लंच में मैं ज्यादातर दाल-चावल खाता हूं. साथ में कोई एक सब्जी और चिकन या फिश या फिर कोई नॉन-वेज डिश लेता हूं.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












