2 बच्चों संग मायके से लौट रही थी महिला, चलती ट्रेन में अचानक हुआ लेबर पेन, दिया बच्ची को जन्म
AajTak
जम्मू तवी से कोलकाता जा रही ट्रेन में महिला ने बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद आसनसोल में आरपीएफ की मदद से जच्चा-बच्चा को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. जानकारी के मुताबिक, गर्भवती महिला दो बच्चों के साथ यूपी में ट्रेन में चढ़ी थी. कुमारधुबी के पास उसे अचानक से लेबर पेन शुरू हो गया. फिर ट्रेन में ही उसकी डिलीवरी करनी पड़ी.
जम्मू तवी से कोलकाता जा रही ट्रेन में रविवार को एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया. जिसके बाद आसनसोल स्टेशन पर जच्चा-बच्चा को उतारकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. प्रसूता अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन में यात्रा कर रही थी. उसे अचानक से पश्चिम बंगाल के कुमारधुबी के पास लेबर पेन शुरू हो गया था.
बताया गया कि ट्रेन तेज रफ्तार से चल रही थी और अगला स्टेशन, यानी आसनसोल काफी दूर था. महिला की हालत देखते हुए ट्रेन में बैठे यात्रियों ने उसकी मदद की. गर्भवती का चारों तरफ चादर से पर्दा करके कुछ महिला यात्रियों ने उसकी डिलीवरी करवाई. वहां मौजूद लोगों ने ट्रेन में टीटीई को इस बारे में सूचित किया.
टीटीई ने तुरंत आसनसोल कंट्रोल रूप पर फोन किया और महिला की हालत के बारे में बताया, जिसके बाद आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर शुभ्रा डे टीम के साथ मौके पर पहुंचीं. महिला और बच्चे को टीम की मदद से आसनसोल स्टेशन पर उतरवाया गया. फिर जच्चा-बच्चा दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.
मायके से लौट रही थी महिला उधर, टीटीई संजय सिंह ने बताया कि उषा यादव यूपी में मायके से लौट रही थी. उसके साथ दो बच्चे भी थे. कुमारधुबी के पास उन्हें लेबर पेन शुरू हुआ, जिसके बाद यात्रियों ने उनकी मदद की. ट्रेन में ही उषा ने बच्ची को जन्म दे दिया. हालांकि, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे. फिर भी आरपीएफ की टीम ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया ताकि दोनों को अच्छा ट्रीटमेंट मिल सके.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











