
2 करोड़ रुपये कैश और 62 किलो चांदी... कानपुर में इंटरनेशनल सट्टेबाजी और हवाला सिंडिकेट का भंडाफोड़
AajTak
कानपुर में इंटरनेशनल सट्टेबाजी, अवैध शेयर ट्रेडिंग और हवाला रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने छापा मारकर 2 करोड़ रुपये कैश, करीब 62 किलो चांदी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और भारतीय व नेपाली करेंसी बरामद की है. इसी के साथ पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंटरनेशनल सट्टेबाजी, अवैध शेयर ट्रेडिंग और हवाला से जुड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान करीब 2 करोड़ रुपये कैश और करीब 61.86 किलोग्राम चांदी बरामद की है, जिसकी कीमत भी करीब 2 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. इसके अलावा कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और विदेशी करेंसी भी जब्त की गई है.
एजेंसी के अनुसार, यह कार्रवाई खुफिया जानकारी मिलने के बाद की गई. स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (Special Operations Group) और स्थानीय पुलिस की टीम ने कलेक्टरगंज के धनकुट्टी इलाके में रामकांत गुप्ता के आवास पर देर रात छापा मारा. इस दौरान बड़ी मात्रा में नकदी, चांदी के बिस्किट, कंप्यूटर, लैपटॉप, मॉडेम और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए गए.
अपर पुलिस उपायुक्त सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि छापेमारी के दौरान इंडियन करेंसी के साथ-साथ नेपाली करेंसी भी मिली है, जिसके सोर्स की जांच की जा रही है. मौके से कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. इनमें मकान मालिक रामकांत गुप्ता के अलावा राहुल जैन, शिवम त्रिपाठी, सचिन गुप्ता और वंशराज शामिल हैं, जो कानपुर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: बिहार के गया में हवाला रैकेट का भंडाफोड़… छापेमारी में मिले नोटों के बंडल, गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन!
पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों और पूरे ऑपरेशन के बारे में पता लगाया जा सके.
वहीं एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपी क्रिकेट सट्टेबाजी, हवाला लेनदेन और अवैध शेयर बाजार ट्रेडिंग में शामिल थे. उन्होंने कहा कि आगरा के एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बुकी, जो एक जाना-माना हिस्ट्री-शीटर है, के साथ उनके संबंधों की भी जांच की जा रही है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






