
1980 में की थी ₹100 के गेहूं की चोरी, 45 साल बाद गिरफ्तार, किराने की दुकान चलाते पकड़ा गया बुजुर्ग
AajTak
Khargone Police Old Case Arrest: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो साबित करता है कि कानून की फाइलें कभी बंद नहीं होतीं. महज 100 रुपये के गेहूं की चोरी के लिए एक शख्स को 45 साल बाद सलाखों के पीछे जाना पड़ा. 20 साल की उम्र में की गई एक गलती ने अब 65 साल की उम्र में इस बुजुर्ग का दरवाजा खटखटाया है.
मध्य प्रदेश में एक बुजुर्ग आदमी को यह कड़वा सच पता चला कि कानून के हाथ न सिर्फ लंबे होते हैं, बल्कि कभी-कभी उसकी याददाश्त भी बहुत तेज होती है, क्योंकि उसे 45 साल से भी ज्यादा पुराने गेहूं चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है.
सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (मंडलेश्वर) श्वेता शुक्ला ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि सलीम और छह अन्य लोगों ने 1980 में जब वह 20 साल का था, तब बलसमुंद काकड़ इलाके के खेतों से गेहूं चुराया था.
अधिकारी ने बताया कि चोरी 100 रुपये की थी और उस समय एक क्विंटल (100 किलो) अच्छी क्वालिटी के गेहूं की कीमत 115 रुपये या 1.15 रुपये प्रति किलोग्राम थी.
SDOP ने बताया कि बलकवाड़ा पुलिस स्टेशन के तहत बलखड़ गांव का रहने वाला सलीम चोरी के बाद भाग गया और पड़ोसी धार जिले के बाग कस्बे में अपने बेटे के साथ एक किराने की दुकान चलाकर सामान्य जिंदगी जीने लगा. उन्होंने बताया कि मामला कोर्ट में पेंडिंग रहा और सलीम के खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था.
खलटाका चौकी इंचार्ज मिथुन चौहान ने कहा, "एक दूसरे आरोपी की तलाश के दौरान साइबर सेल की मदद से सलीम का पता बाग में उसकी किराने की दुकान पर चला. उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसे लगा था कि इतने सालों बाद मामला खत्म हो गया होगा और वह कानूनी कार्रवाई से सुरक्षित है."
चौहान ने बताया कि मुजाहिद के बेटे सलीम को यहां एक कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








