
1971 से लेकर बालाकोट तक... हर मिशन में तिरंगे की शान बढ़ाने वाला MiG-21 हुआ इतिहास का हिस्सा
AajTak
भारतीय वायुसेना के सबसे पुराने और चर्चित लड़ाकू विमान MiG-21 को आज विदाई दे दी गई. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे सिर्फ एक विमान नहीं बल्कि भारत-रूस की साझेदारी का प्रतीक और देश की वीरता का प्रतीक बताया है.
भारतीय वायुसेना का दिग्गज लड़ाकू विमान MiG-21 शुक्रवार को आधिकारिक रूप से वायुसेना से विदा हो गया. चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित भव्य समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि MiG-21 सिर्फ एक विमान नहीं बल्कि भारत-रूस के मजबूत रिश्तों और भारतीय वीरता का गवाह है.
रक्षा मंत्री ने इसे महान मशीन, राष्ट्रीय गौरव और रक्षा कवच बताया. उन्होंने कहा, MiG-21 के साथ हमारी गहरी भावनात्मक जुड़ाव रहा है. यह सिर्फ एक युद्ध में नहीं बल्कि हर ऐतिहासिक मिशन का हिस्सा बना और तिरंगे की शान बढ़ाई.
युद्ध से बालाकोट तक रहा अहम योगदान
राजनाथ सिंह ने याद दिलाया कि 1971 का युद्ध, कारगिल संघर्ष, बालाकोट एयरस्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर... हर मौके पर MiG-21 ने अपनी ताकत साबित की. उन्होंने कहा, यह विदाई सिर्फ एक विमान की नहीं, बल्कि हमारे सामूहिक गर्व और उन यादों की विदाई है, जिसमें साहस और बलिदान की कहानियां लिखी गईं.
राजनाथ सिंह का कहना था कि हमें इससे गहरा लगाव है. लंबे समय से मिग-21 वीरतापूर्ण कार्यों का साक्षी रहा है. इसका योगदान किसी एक घटना या किसी एक युद्ध तक सीमित नहीं रहा. जब भी ऐतिहासिक मिशन हुए हैं, हर बार मिग-21 ने तिरंगे का सम्मान बढ़ाया है. इसलिए यह विदाई हमारी सामूहिक स्मृतियों, हमारे राष्ट्रीय गौरव और उस यात्रा की भी है, जिसमें साहस, बलिदान और उत्कृष्टता की गाथा लिखी गई है.
आखिरी उड़ान में क्या खास...

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









