
1940 के गोवा में सेट है 'टॉक्सिक', यश निभा रहे खूंखार गैंगस्टर का रोल? लीक हुई कहानी
AajTak
यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया था, सिवाय इसके प्रमोशनल मटेरियल के जो पीरियड गैंगस्टर ड्रामा का हिंट देता है. अब फिल्म के यूएई डिस्ट्रीब्यूटर फार्स फिल्म (Phars Film) ने अपनी वेबसाइट पर कहानी लिस्ट कर दी है, जो प्लॉट के बारे में काफी कुछ खुलासा करती है.
भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा उम्मीद वाली फिल्मों में से एक है डायरेक्टर गीतू मोहनदास की यश-स्टारर 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स'. इस कन्नड़-अंग्रेजी फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया था, सिवाय इसके प्रमोशनल मटेरियल के जो पीरियड गैंगस्टर ड्रामा का हिंट देता है. अब फिल्म के यूएई डिस्ट्रीब्यूटर फार्स फिल्म (Phars Film) ने अपनी वेबसाइट पर कहानी लिस्ट कर दी है, जो प्लॉट के बारे में काफी कुछ खुलासा करती है.
क्या है टॉक्सिक की कहानी?
वेबसाइट पर लिखा है कि 'टॉक्सिक' की घटनाएं गोवा में 1940 के दशक से 1970 के दशक के बीच होती हैं. वेबसाइट पर सिनॉप्सिस के मुताबिक, 'गोवा में 1940 की शुरुआत से 1970 के बीच सेट, टॉक्सिक एक क्रूर एक्शन-थ्रिलर सागा है ,जो बाहर से दिखते पैराडाइज के नीचे की सड़न की परते खोलता है. इस तटीय भूमि में जहां उपनिवेशवादी छायाएं फीकी पड़ रही हैं और क्राइम सिंडिकेट्स उभर रहे हैं, एक आदमी खून, डर और विश्वासघात से अपना एम्पायर बनाता है.'
सिनॉप्सिस में आगे लिखा है, 'पावर दी नहीं जाती है, उसे छीना जाता है, और वह हमेशा रिपेमेंट मांगता रहता है. जैसे-जैसे स्मगलिंग रूट्स बैटलग्राउंड बन जाते हैं और वफादारियां शक में बदल जाती हैं, पैरानॉइया सर्वाइवल का जरिया बन जाता है. आखिर में, उसकी चुनी चीजों के परिणामों से ज्यादा ताकतवर उसके अंदर का गहरा गड्ढा बन जाता है.' फिल्म को 18 TBC रेटिंग दी गई है, यानी 18+ टू बी कन्फर्म्ड.
धुरंधर 2 से होगी टक्कर
'टॉक्सिक', गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी है. वेंकट के. नारायण और यश ने अपने बैनर्स KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत इसे प्रोड्यूस किया है. इसमें यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत हैं. यह यश की 19वीं फिल्म है और KGF सीरीज के बाद उनकी पहली फिल्म है. इसे एक साथ कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है. हालांकि यह अन्य साउथ इंडियन भाषाओं और हिंदी में भी रिलीज होगी

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












