
19 राज्यों में सिंडिकेट, 127 शेल कंपनियां... GST विभाग ने पकड़ा करोड़ों का घोटाला
AajTak
फर्जीवाड़े को पकड़ने के लिए काफी प्लानिंग के साथ काम किया गया था. जीएसटी की टीम ने इसके लिए बाजार की बारीकी से निगरानी की. पूरे सिंडिकेट का खुलासा करने के लिए डेटा विश्लेषण कर परत दर परत फर्जीवाड़े के खिलाफ एक्शन लिया गया. कोलकाता इकाई के डीजीजीआई ने बताया कि इस घोटाले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है.
जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की कोलकाता जोनल यूनिट ने 19 राज्यों में सिंडिकेट चलाने में संलिप्तता के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
अधिकारियों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 के दौरान कुल 127 शेल कंपनियां बनाई गईं और लगभग 126.9 करोड़ रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पारित किया गया.
इस फर्जीवाड़े को पकड़ने के लिए काफी प्लानिंग के साथ काम किया गया था. जीएसटी की टीम ने इसके लिए बाजार की बारीकी से निगरानी की. पूरे सिंडिकेट का खुलासा करने के लिए डेटा विश्लेषण कर परत दर परत फर्जीवाड़े के खिलाफ एक्शन लिया गया. कोलकाता इकाई के डीजीजीआई ने बताया कि इस घोटाले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है.
डीजीजीआई ने बताया कि जांच से पता चला कि आरोपियों ने फर्जी कंपनियां बनाईं और मामूली कीमत पर व्यक्तियों से आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें खरीदकर फर्जी संस्थाओं के लिए जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराया. गिरफ्तारी के बाद जब आरोपियों को शहर की अदालत में पेश किया गया तो उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा में जुलाई की शुरुआत में भी सामने आया था. इस दौरान फर्जी पैन और आधार कार्ड के जरिये फर्म तैयार कर जीएसटी की हेरफेर करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ था. इन्हें सेक्टर-20 थाना पुलिस ने पकड़ा था. मामला बुलंदशहर के रहने वाले एक मजदूर देवेंद्र ने दर्ज करवाया था.
देवेंद्र ने बताया था कि वह मजदूरी करके दिन के महज 300 रुपये कमा पाता है. उसी से उसके परिवार की आजीविका चलती है. एक दिन अचानक से उसे गाजियाबाद जीएसटी विभाग का डाक के द्वारा एक नोटिस मिला. नोटिस देखते ही उसके होश उड़ गए. नोटिस में लिखा था कि उसकी फर्म के 2022-23 का टर्न ओवर 1.36 करोड़ रुपये है, जिसका जीएसटी बकाया 24 लाख 61 हजार रुपये है. देवेंद्र ने इसे लेकर बुलंदशहर थाने में मामला दर्ज करवाया.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






