
184 बच्चे हैं, टीचर भी हैं... मगर बिल्डिंग नहीं! 20 साल से खुले आसमान में चल रहे बिहार के ये स्कूल
AajTak
बिहार में आज भी ऐसे स्कूल हैं जो करीब 20 साल से चल रहे हैं, लेकिन अभी तक बच्चों के लिए बिल्डिंग तक नहीं है. यहां बच्चे भी आते हैं और टीचर भी है, लेकिन सालों से स्कूल की बिल्डिंग नहीं है.
देश में शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन देश में कुछ स्कूल ऐसे भी हैं, जहां बच्चों के लिए छत भी नहीं है. खुले आसमान के नीचे स्कूल चल रहे है. ऐसे ही कुछ स्कूल बिहार में हैं, जो 2006 में शुरू हो गए थे, लेकिन वहां पढ़ने वाले छात्र अभी तक स्कूल के भवन का इंतजार कर रहे हैं. यहां इस दौर में भी बच्चों को खुले आसमान के नीचे पढ़ाया जाता है.
बिहार के इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्र बताते हैं कि बिल्डिंग ना होने की वजह से उन्हें बदलते मौसम की मार का समाना करना पड़ता है. कभी भयानक गर्मी तो कभी बरसात और इसके साथ ही सांप, बिच्छू जैसे जीवों से भी खतरा रहता है.
बिना बिल्डिंग के चल रही पढ़ाई
बिहार के सुपौल जिले के सरायगढ़, भाप्तियाही ब्लॉक के दो ऐसे स्कूल हैं जो बिना बिल्डिंग के चलाए जा रहे हैं. इनमें टीचर भी है, यहां क्लासेस भी नियमित चलती हैं और 184 बच्चों का एडमिशन भी है, लेकिन यहां स्कूल चलाने के लिए कोई भवन का निर्माण नहीं किया गया है. यह स्कूल खुले आसमान के नीचे चलाया जाता है.
स्कूल में लड़कियों की संख्या है ज्यादा
बिहार के इस भवन रहित स्कूल में लड़कियों की संख्या ज्यादा है. यहां ज्यादातर छात्र अति पिछड़े वर्ग से आते हैं. मुखिया टोला (नरनपुर गांव) के प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर बिपिन राय बच्चों के दुख को बताते हैं कि अगर ये बच्चे मजबूत सामाजिक स्थिति से या ऊंची जाति से होते तो आज इन्हें भी अच्छी व्यवस्था मिलती.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











