
'18 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए', लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने के विरोध में मुस्लिम विधायक
AajTak
Marriage Age Controversy: अबु आजमी के बाद अब झारखंड के कांग्रेस विधायक हफिजुल अंसारी भी लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने के विरोध में उतर आए हैं. हफिजुल का कहना है कि लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
Marriage Age Controversy: लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 किए जाने वाले प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही इस पर हंगामा होना भी शुरू हो गया है. मोदी कैबिनेट की ओर से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर मुस्लिम विधायकों ने आपत्ति जताई है. पहले अबु आजमी और अब झारखंड के मंत्री हफीजुल अंसारी ने कहा कि लड़कियों की शादी की उम्र 18 से ज्यादा नहीं होना चाहिए.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











