
18 साल से जेल में बंद है 'सीरियल किलर मां', अब वैज्ञानिकों ने कहा- उसने नहीं की बच्चों की हत्या
AajTak
कैथलीन फोल्बिग नाम की महिला पर 1990 से 1999 के बीच अपने चार बच्चों की हत्या का आरोप था. इस मामले में दोषी पाए जाने के बाद वो 2003 से जेल में सजा काट रही हैं. द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक देश के करीब 90 प्रख्यात वैज्ञानिकों द्वारा हस्ताक्षरित एक याचिका ऑस्ट्रेलियाई अकादमी ऑफ साइंस द्वारा जारी की गई है.
अपने ही चार बच्चों की हत्या के आरोप में बीते 18 सालों से ऑस्ट्रेलिया की जेल में बंद एक महिला सीरियल किलर की आजादी के लिए अब वहां के चिकित्सा विशेषज्ञ और वैज्ञानिकों ने गुहार लगाई है. इन विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कथित तौर पर चार बच्चों की मौत के लिए सजायाफ्ता सीरियल किलर कैथलीन फोल्बिग दोषी नहीं हैं. इसके पीछे उन्होंने मजबूत तर्क भी दिया है. कैथलीन फोल्बिग नाम की महिला पर 1990 से 1999 के बीच अपने चार बच्चों की हत्या का आरोप था. इस मामले में दोषी पाए जाने के बाद वो 2003 से जेल में सजा काट रही हैं. द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक देश के करीब 90 प्रख्यात वैज्ञानिकों द्वारा हस्ताक्षरित एक याचिका ऑस्ट्रेलियाई अकादमी ऑफ साइंस द्वारा जारी की गई है. इसमें विशेषज्ञों ने प्राकृतिक कारणों से बच्चों की मौत होने के साक्ष्य की ओर इशारा किया है और तर्क दिया है कि महिला को 'बेबी किलर' करार दे दिया गया था. विशेषज्ञों ने तर्क दिया कि कैथलीन फोल्बिग के सभी चार बच्चे दुर्लभ अनुवांशिक बीमारी से ग्रसित थे जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हुई थी. याचिका में, दुर्लभ आनुवंशिक बीमारियों के मुख्य वैश्विक विशेषज्ञों के हस्ताक्षर हैं, विशेषज्ञों ने कहा कि दुर्लभ आनुवंशिक परिवर्तन बच्चों की आकस्मिक मृत्यु की वजह बन थे. याचिका कथित तौर पर फोल्बिग और उसके चार बच्चों की पूरी जीनोमिक अनुक्रमण पर आधारित है. विशेषज्ञों ने पाया कि फोल्बिग की दो बेटियां, सारा और लौरा में आनुवंशिक उत्परिवर्तन की समस्या थी.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










