
18 साल की उम्र में देखा पेरेंट्स का तलाक, पिता से टूटा रिश्ता, एक्ट्रेस बोली- अब नहीं होती बात
AajTak
हिलेरी डफ हाल ही में एक पॉडकास्ट में नजर आईं. यहां एक्ट्रेस ने अपने पेरेंट्स के अलग होने के इमोशनल असर के बारे में बात की. उनके माता-पिता, रॉबर्ट और सूसन डफ ने 20 साल साथ रहने के बाद 2008 में अपनी तलाक ले लिया था.
हॉलीवुड एक्ट्रेस हिलेरी डफ ने अपने ब्रांड-न्यू म्यूजिक एल्बम का ऐलान कर दिए है. हिलेरी लगभग एक दशक के बाद म्यूजिक की दुनिया में वापसी कर रही हैं. Luck… or Something नाम का यह उनका छठा स्टूडियो एल्बम है. ये एल्बम रिलीज होते ही चार्ट्स पर छा गया है और बढ़िया परफॉर्म कर रहा है. इस बीच एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपने जीवन को आकार देने वाले कुछ गहरे पर्सनल अनुभवों पर बात की.
हिलेरी डफ का छलका दर्द
हाल ही में जय शेट्टी के पॉडकास्ट On Purpose में हिलेरी डफ को देखा गया. यहां एक्ट्रेस ने अपने पेरेंट्स के अलग होने के इमोशनल असर के बारे में बात की. उनके माता-पिता, रॉबर्ट और सूसन डफ ने 20 साल साथ रहने के बाद 2008 में तलाक ले लिया था. एक्ट्रेस ने याद किया, 'मेरे माता-पिता का तलाक तब हुआ जब मैं करीब 18 साल की थी. मुझे लगता है कि वह वाकई बहुत कठिन समय था, क्योंकि मैं थोड़ी-बहुत वयस्क हो चुकी थी. और फिर आप सोचते हैं, क्या उन्होंने सिर्फ हमें इस पॉइंट तक पहुंचाने के लिए साथ रहना जारी रखा? और अब आपको गिल्ट महसूस होता है कि वे खुश नहीं थे.'
हिलेरी डफ ने बताया कि पेरेंट्स के तलाक के बाद की स्थिति देखना खास तौर पर चुनौतीपूर्ण था. उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता का एक दूसरे से बात करना मुश्किल हो गया था, जिससे अक्सर बहस होती थी. इन अनुभवों ने एक्ट्रेस को अपने एक्स हसबैंड और एनएचएल प्लेयर माइक कॉमरी से अलगाव को अलग तरीके से अप्रोच करने के लिए प्रेरित किया. हिलेरी ने माइक से साल 2016 में तलाक लिया था. दोनों का एक बेटा है जिसका नाम लूका है.
पिता से नहीं होती बात
डफ के अनुसार, माता-पिता के संघर्षों ने उन्हें अपनी स्थिति में अलग तरीका अपनाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा, 'जब मेरी बारी आई तलाक की, तो मैंने कहा, 'मैं ऐसा नहीं होने दूंगी.' हम जितना हो सके छुट्टियां साथ मनाएंगे. यह हमेशा आसान नहीं था, लेकिन वैकल्पिक से कहीं ज्यादा आसान लगा.'

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












