
18 लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर रेलवे स्टेशन पर आराम फरमाता मिला चोर
AajTak
Maharashtra News: महाराष्ट्र के उल्हासनगर में एक दुकान की छत तोड़कर 18 लाख से ज्यादा कीमत के मोबाइल चोरी हो गए. दुकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर पड़ताल शुरू की. वहीं पुलिस ने गश्ती के दौरान स्टेशन से एक संदिग्ध को पकड़ा, उससे पूछताछ की गई तो उसने मोबाइल चोरी की घटना कबूल कर ली. आरोपी स्टेशन पर मोबाइल से भरा बैग रखकर सोता मिला.
Maharashtra News: महाराष्ट्र के उल्हासनगर में साउंड ऑफ म्यूजिक मोबाइल दुकान में चोर ने सेंध लगाकर 18 लाख 72 हजार रुपये कीमत के मोबाइल चोरी कर लिए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले का जायजा लिया. दुकान मालिक की शिकायत के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू की. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को महज 2 घंटे में गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से सभी मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं.
जानकारी के अनुसार, दुकान में मोबाइल चोरी के आरोपी का नाम अहमद फिरोज नईम अहमद उर्फ मोनू बताया जा रहा है. पहले भी पुलिस इस आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस के अनुसार, अहमद ने रविवार की सुबह करीब पांच बजे छत्रपति शिवाजी महाराज चौक स्थित साउंड ऑफिस म्यूजिक मोबाइल दुकान की छत तोड़ दी. इसके बाद दुकान से 18.72 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन चोरी कर लिए.
यह भी पढ़ें: प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर के सेवादार की पिस्टल चोरी..., 5 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग
इसके बाद आरोपी ने चोरी किए मोबाइल का बैग रेलवे स्टेशन पर छिपा दिया, इसके बाद वह खुद वहीं सो गया. दुकान का मालिक जब दुकान पर पहुंचा तो उसे घटना के बारे में पता चला. दुकान मालिक राकेश लक्ष्मणदास गंबानी ने इस मामले को लेकर सेंट्रल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की. इसी बीच गश्ती पर पुलिस ने अहमद को एक संदिग्ध के रूप में हिरासत में ले लिया. पूछताछ करने पर उसने दुकान से मोबाइल चोरी करने की बात कबूल कर ली. उसके पास से सभी मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










