
17.37 करोड़ में बिका ट्विटर के CEO जैक डॉर्सी का पहला ट्वीट, Bitcoin के रूप में दान किया सारा रुपया
AajTak
जैक के ट्वीट को नॉन फंजिबल टोकन (NFT) का दर्जा भी मिल गया है. बता दें कि नीलामी में बिकने वाला ट्वीट, जैक ने साल 2006 में किया था.
ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी का पहला ट्वीट एक नीलामी में बिक गया है. उनका यह पहला ट्वीट 17.37 करोड़ में बिका. जानकारी के मुताबिक जैक ने यह रकम अफ्रीका में उपयोग के लिए एक एजेंसी को बिटकॉइन के रूप में दान कर दी है. वहीं जैक के ट्वीट को नॉन फंजिबल टोकन (NFT) का दर्जा भी मिल गया है. बता दें कि नीलामी में बिकने वाला ट्वीट, जैक ने साल 2006 में किया था. डॉर्सी ने अपने पहले ट्वीट में लिखा था, 'जस्ट सेटिंग अप माय ट्विटर'. जैक के इस ट्वीट को एक ब्रिज ऑरेकल नाम की एक टेक कंपनी के सीईओ सीना एस्तावी ने खरीदा है. वहीं डॉर्सी के मुताबिक उन्होंने नीलामी में मिली रकम को अफ्रीका में इस्तेमाल के लिए बिटकॉइन के रूप में दान कर दिया. उन्होंने यह रकम अफ्रीका रिस्पांस नमक कंपनी को दी है.
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









