
17 साल में खरीदा पहला घर, अब हैं 37 मकान, कमाई कर देगी हैरान!
AajTak
एक शख्स ने महज 17 साल की उम्र अपना पहला घर खरीदा. अब शख्स के 40 साल की उम्र में 37 मकान हो चुके हैं. खास बात यह है कि पिछले 10 सालों में इस शख्स ने अपने दम पर कई प्रॉपर्टी खरीदी हैं. यह शख्स पॉडकास्ट शो में भी लोगों को फाइनेंस से जुड़ी सलाह देता है.
एक शख्स ने महज 17 साल की उम्र में अपना पहला घर खरीदा. लेकिन, अब इस शख्स के 37 मकान हो चुके हैं. शख्स की एक महीने की कमाई लाखों में है. यह शख्स पॉडकास्ट शो में भी लोगों को प्रॉपर्टी से जुड़ी टिप्स देता हुआ नजर आता है.
news.com.au की रिपोर्ट के मुताबिक, गोरो गुप्ता नाम के शख्स की महीने की पैसिव इनकम 13 लाख रुपए से ज्यादा है. गोरो गुप्ता बिजनेस के सिलसिले में अपना समय ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया और गोल्ड कोस्ट में बिताते हैं.
गोरो गुप्ता ने महज 17 साल की उम्र में अपने पिता की मदद से पहला घर शरीदा था. अब गोरो गुप्ता की उम्र 40 साल है. उनकी सफलता की कहानी कई लोगों को प्रभावित कर रही है. खास बात यह है वह पिछले 10 सालों में खुद के दम पर 10 प्रॉपर्टी के मालिक बन चुके हैं.
प्रॉपर्टी खरीदने के लिए उन्होंने ऑफसेट लोन का उपयोग किया था. यही वजह थी कि वह एक के बाद एक प्रॉपर्टी खरीदते गए. गोरो गुप्ता ने कहा कि उनकी सफलता के पीछे उनके माता-पिता का हाथ भी है. क्योंकि, शुरुआत में उन्होंने ही घर खरीदने के लिए उनकी पैसों से मदद की थी.
गोरो गुप्ता ने कहा कि इन घरों को खरीदने के लिए ऑफसेट लोन लिया था. गोरो ने कहा कि अगर आपको पता है कि इसका (ऑफसेट लोन) उपयोग किस तरह किया जाता है तो फिर आप 10 साल से कम समय में ऋण का भुगतान कर सकते हैं.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









