
17 पोते-पोतियों वाली दादी को 15 साल के लड़के से हुआ प्यार, जल्द करेंगे शादी
AajTak
दोनों की पहली मुलाकात 2012 में एक होटल में हुई थी. प्यार का इजहार महिला चेरिल की ओर से पहले किया गया था, जिसे कुरैन ने स्वीकार कर लिया. जिसके बाद दुनिया की परवाह किए बिना वो दोनों साथ रहने लगे.
प्यार की कोई उम्र नहीं होती, ये कहावत अमेरिका के एक कपल (Georgia Couple) पर एकदम फिट बैठती है. इस कपल की उम्र के बीच 37 साल का फासला है. महिला के 17 पोते-पोतियां हैं. इसके लिए उन्हें लोगों से ताने भी सुनने पड़ते हैं, बावजूद इसके दोनों साथ-साथ हैं. आइए जानते हैं इस अनोखी लव स्टोरी (Amazing Love Story) के बारे में.. (सभी फोटो: Credit- Quran McCain) दरअसल, 24 वर्षीय कुरैन मैकैन (Quran McCain) और 61 साल की चेरिल मैकग्रेगोर (Cheryl McGregor) साथ रहते हैं. दोनों के बीच 37 साल एज गैप है, लेकिन प्यार अब भी बरकरार है. कुरैन जब 15 साल का था, तब चेरिल की उससे मुलाकात हुई थी. डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला चेरिल मैकग्रेगोर की उम्र 61 साल है. उसके 17 पोते-पोतियां हैं. चेरिल और कुरैन के बीच 37 साल का एज गैप है. वे दोनों कहते हैं कि उनका जीवन शानदार तरीके से गुजर रहा है और उनकी आपस में अच्छी केमिस्ट्री है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










