
17 पिस्टल और 4 शार्प शूटर...डिलीवरी बॉय से बना गैंगस्टर का शागिर्द, अब चढ़ा Delhi पुलिस के हत्थे
AajTak
Delhi News: आरोपी अमन फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था. अब वह जितेंद्र गोगी गैंग का शार्प शूटर है. उसके पिता एक ड्राइवर हैं और उनका परिवार किराए पर रहता है और अक्सर पते बदलता रहता है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर जितेंद्र गोगी गैंग के 4 शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने एक रिवॉल्वर सहित 17 पिस्टल बरामद की हैं. आरोपी दिल्ली और हरियाणा में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती के कई मामलों में इनकी तलाश थी. आरोपी पहले भी 30 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं.
16 नवंबर को एक गुप्त सूचना मिली कि जितेंद्र गोगी गैंग का शार्प शूटर अमन उर्फ मनप्रीत दिल्ली के भीकाजी कामा इलाके में किसी काम से आ रहा है. आरोपी अमन, अंकित गांधी, रोशन और परदेव उर्फ लाला नाम के शख्स 2 स्कूटी पर सवार थे. सभी को धौला कुआं की ओर भीकाजी कामा फ्लाईओवर के नीचे रेडलाइट के पास धर दबोचा गया. जांच के दौरान पता चला कि सभी आरोपी जितेंद्र गोगी गैंग से जुड़े हैं.
पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि इसी साल 2 जुलाई को अम ने अपने सहयोगी मुख्तार के साथ मिलकर बिंदापुर इलाके में कपिल नाम के शख्स पर फायरिंग की थी. कई गोलियां उसको लगीं लेकिन वो बच गया. आरोपी अमन तब से फरार था.
दरअसल, अमन और कपिल के बीच दुश्मनी थी, क्योंकि अप्रैल 2017 में कपिल और उसके साथियों ने बिंदापुर के रहने वाले मुस्तफा की हत्या कर दी थी जो अमन का बहुत करीबी दोस्त और मुख्तार का बड़ा भाई था.
इसके बाद आरोपी अमन ने अप साथियों रोशन और अंकित के साथ मिलकर गुरुग्राम में पंकज नाम के शख्स की हत्या कर दी, जिसका रोशन की पत्नी के साथ अफेयर चल रहा था.
पूछताछ के दौरान ये भी पता चला कि कई बार उन्होंने अवैध शराब तस्करों और जुआरियों पर गोलियां चलाईं और पैसे वसूले लेकिन कोई शिकायत करने के लिए आगे नहीं आने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया. इन आरोपियों को हथियार सप्लाई करने वाला राहुल है जो गुरुग्राम का रहने वाला है.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.







