
17 दिन से अस्पताल में सलमान के पिता सलीम खान, कैसी है तबीयत? जावेद अख्तर ने दी अपडेट
AajTak
वेटरन राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले काफी दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उनकी तबीयत के बारे में कई लोग बात कर चुके हैं. अब जावेद अख्तर ने सलीम खान की हेल्थ पर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है.
सुपरस्टार सलमान खान और उनका परिवार पिछले कुछ वक्त से परेशान है. एक्टर के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं. रिपोर्ट्स थीं कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ है, जिसका इलाज डॉक्टर्स ने किया. सलमान और उनके परिवार की तरफ से अभी तक सलीम खान की हेल्थ पर कोई अपडेट सामने नहीं आई थी. मगर बॉलीवुड के सेलेब्स मीडिया से इसपर बात जरूर करते नजर आए थे.
अब कैसी है सलीम खान की तबीयत?
आमिर खान ने बताया था कि वो सलमान की बहन अलविरा खान अग्निहोत्री से लगातार संपर्क में हैं और सलीम खान की हेल्थ से जुड़ी जानकारी लेते रहते हैं. वहीं सलमान की हीरोइन डेजी शाह ने वेटरन राइटर की हालत पहले से स्थिर बताई थी. अब सलीम खान के साथी रहे लेजेंडरी राइटर जावेद अख्तर ने भी अपने दोस्त की हालत स्थिर बताई है.
जावेद अख्तर दिल्ली में एक बुक लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे. HT के मुताबिक, वहां उन्होंने अपने साथी रहे सलीम खान की तबीयत के बारे में पूछे जाने पर रिएक्ट किया. जावेद अख्तर ने बताया, 'सलिम साहब अब ठीक हैं. वो अच्छा हैं और रिकवर कर रहा हैं. वो कुर्सी पर बैठते हैं और बात कर रहा हैं, मतलब वो काफी बेहतर हो गए हैं.'
जावेद अख्तर और सलीम खान ने 70 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में- जंजीर, दीवार, शोले, डॉन, काला पत्थर, सीता-गीता का स्क्रीनप्ले एक साथ लिखा था. इन फिल्मों के अलावा उन्होंने और भी कई बेहतरीन फिल्में लिखी जिससे उनकी जोड़ी इंडस्ट्री में सुपरहिट बनी. मगर 80 के दशक में अचानक उनकी जोड़ी टूट गई. दोनों ने साथ काम करना बंद किया, मगर उनकी दोस्ती हमेशा कायम रही. जब सलीम खान की तबीयत बिगड़ी थी, तब जावेद अख्तर उनसे मिलने भी पहुंचे थे.
कब अस्पताल में भर्ती हुए थे सलीम खान?

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












