
17 दिन घर में कैद रही, मां-बाप से सच छिपाया, ढाई लाख भी गंवाए... 'Digital Arrest' हुई फरीदाबाद की लड़की ने सुनाई आपबीती
AajTak
Faridabad News: फरीदाबाद की 23 वर्षीय अनन्या के साथ ढाई लाख की ठगी हुई. इतना ही नहीं IT की पढ़ाई पूरी कर चुकी अनन्या को साइबर ठगों ने 17 दिनों तक घर में ही 'डिजिटल अरेस्ट' (Digital Arrest) करके रखा. आइए जानते हैं ठगी की कहानी, पीड़ित लड़की की जुबानी...
हरियाणा के फरीदाबाद में 23 साल की एक लड़की से साइबर ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. साइबर ठग ने लड़की को 17 दिन तक घर के अंदर बंद रहने को मजबूर कर दिया. इसे डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest) नाम दिया गया. इस दौरान ठगों ने लड़की से ढाई लाख रुपये भी हड़प लिए. पीड़िता ने बताया कि घटना की शुरुआत 12 अक्टूबर को हुई थी, जब लखनऊ से उसके पास एक कॉल आया था. इसके बाद वो ठगों के झांसे में ऐसा फंसी कि खुद के घर में ही 'कैद' होकर रह गई. आइए जानते हैं ठगी की कहानी, पीड़ित लड़की की जुबानी...
बता दें कि साइबर ठगी का शिकार हुई लड़की का नाम अनन्या है. वह फरीदाबाद की रहने वाली है. एक इंटरव्यू में अनन्या ने बताया कि सबकुछ ठीक चल रहा था, इसी बीच 12 अक्टूबर को उसके पास एक कॉल आई. कॉल करने वाले ने कहा कि वो लखनऊ कस्टम ऑफिस से बोल रहा है. आपके आधार कार्ड के जरिए एक पार्सल कंबोडिया भेजा रहा है. इसमें कुछ पासपोर्ट और एटीएम कार्ड हैं.
खुद को कस्टम ऑफिस का बताने वाले शख्स ने अनन्या से आगे कहा कि वो साढ़े पांच बजे से पहले इसको लेकर लखनऊ पुलिस में FIR दर्ज करवा ले नहीं उसे कोर्ट में पेश होना पड़ेगा. ये सुनकर अनन्या थोड़ी घबरा गई. वह मां को बताने के लिए जा ही रही थी कि सामने वाले ने कॉल को कथित पुलिस अधिकारी के पास स्विच कर दिया. इसपर अनन्या उससे बात करने लगी.
वीडियो कॉल पर लड़की को 'अरेस्ट' किया
बकौल अनन्या- जब मैंने उस कथित पुलिस अधिकारी से बात की तो उसने कहा कि FIR के लिए मुझे वीडियो कॉल पर आना होगा. क्योंकि, डिजिटल FIR कैमरे पर ही होती है. इस पर मैंने Skype ऐप ऑन किया और कैमरे के सामने बैठ गई. सामने पुलिस की वर्दी पहने लोग, थाने जैसा बैकग्राउंड आदि नजर आ रहा था.
ये भी पढ़ें- नकली पुलिस, CBI और कस्टम ऑफिसर के सामने पेशी! 17 दिन लड़की को रखा 'डिजिटली अरेस्ट', ढाई लाख का लग गया चूना

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









