
16000 पूर्व ISIS लड़ाकों को उतारकर यूक्रेन में सीरिया जैसे हालात बनाना चाहता है रूस: मिखाइल पोडोलीक
AajTak
Russia-Ukraine War: सीरिया में जिहादी संगठन आईएसआईएस से लड़ चुके अपने लड़ाकों को रूस अब यूक्रेन के खिलाफ उतारने की तैयारी में है. इसको लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी किया है.
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध फिलहाल खत्म होता नहीं दिख रहा है. यूक्रेन पर रूसी हमले का आज 16वां दिन है. संयुक्त राष्ट्र का दावा है कि जंग के चलते अब तक 25 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर जा चुके हैं. इसी बीच खबर है कि कीव पर कब्जे के लिए रूस अब स्वयंसेवी लड़ाकों को उतारने की योजना बना रहा है. खबर है कि सीरिया में आईएसआईएस के खिलाफ इस्तेमाल किए गए लड़ाकों को अब यूक्रेनी सैनिकों से भिड़ने उतारा जाएगा.
यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख मिखाइल पोडोलीक (Mikhail Podolyak) ने 16000 पूर्व आईएसआईएस लड़ाकों को यूक्रेनी नागरिकों के खिलाफ उतारने को रूस का उतावलापन करार दिया है. पोडोलीक के अनुसार, रूस के मंत्री शोइगू समेत रूसी अधिकारियों का आईएसआईएस को नियुक्त करना और रासायनिक हथियारों के बारे में फर्जी प्रचार करना इस बात का दावा करता है कि यूक्रेन में रूस अब सीरिया जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रहा है.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के खिलाफ सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद का साथ दिया था. पुतिन ने जिहादी संगठन के खात्मे के लिए बेहद ही ट्रेंड लड़ाके उतारे थे, अब इन्हीं का इस्तेमाल यूक्रेन की राजधानी कीव के रास्ते खोलने के लिए किया जाएगा.
फिलहाल यूक्रेनियों के हौसले और साहस ने पुतिन की सेना को राजधानी कीव से 30 किमी की दूरी पर रोक रखा है. विदित हो कि खारकीव के बाद कीव ही यूक्रेन का वह अहम शहर है, जिस पर कब्जा होते ही यूक्रेन की कमान रूस के हाथों में चली जाएगी.
यूक्रेनी सरकार लगातार दावे कर रही है कि उसके सैनिकों ने हमलावर रूस के 12 हजार से ज्यादा जवानों को मार गिराया है. इसके अलावा 57 रूसी प्लेन, 353 टैंक, 83 हेलिकॉप्टरों को भी नष्ट करने का दावा है. इसके अलावा 125 तोप, 1165 सैन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त करने की बात कही गई है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








