
16वें बर्थडे की खुशी मातम में बदली... मोबाइल पर PUBG खेलते-खेलते पंप हाउस में गिरा बेटा, पानी में डूबने से मौत
AajTak
मोबाइल पर गेम खेलने मे वह इतना मग्न हो गया कि वो चलते- चलते अंबाझरी तालाब के पंप हाउस में गिर गया. यह देख दोस्त ने पुलिस और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंचे बचाव दल ने पुलकित का शव बाहर निकाला.
महाराष्ट्र के नागपुर में मोबाइल पर PUB G गेम खेलते हुए एक लड़के की तालाब के पंप हाउस मे गिरने से मौत हो गई. 16 साल का पुलकित राज शहदादपुरी अपना जन्मदिन मनाने के बाद सुबह अपने दोस्त ऋषि खेमानी के साथ नाश्ता करने निकला था. लेकिन दुकान बंद होने की वजह से वह नागपुर के अंबाझरी तालाब के पास पहुंचा गया.
दरअसल, 11 जून को पुलकित ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपना 16वां जन्मदिन मनाया. रात 12 बजे केक काटने के बाद सुबह 4 बजे वह अपने दोस्त के साथ तालाब के पास पहुंचा था.
मोबाइल पर गेम खेलने मे वह इतना मग्न हो गया कि वो चलते- चलते अंबाझरी तालाब के पंप हाउस में गिर गया. यह देख दोस्त ने पुलिस और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंचे बचाव दल ने पुलकित का शव बाहर निकाला. देखें Video:-
पुलकित ने हाल ही में 10वीं कक्षा की परीक्षा पास की थी. जन्मदिन के दिन ही ऐसी घटना हो जाने से परिवार और दोस्त सदमे में हैं.
इस पूरे मामले में नागपुर के अंबाझरी पुलिस थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है. पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर विनायक गोल्हे ने के मुताबिक, 12 तारीख की सुबह चार बजे की यह घटना है.
पुलकित मोबाइल पर कोई गेम खेल रहा था, उसी दरम्यान वह अंबाझरी तालाब के पंप हाउस में गिर गया. पंप हाउस 150 फीट गहरा था और उसमें पानी भरा होने से डूबने से पुलकित की मौत हो गई. पुलिस आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











