
1500 साल बाद मिले Bible के छिपे हुए पन्ने, सामने आई ये नई कहानी
AajTak
वैज्ञानिकों ने हैरान करने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि उन्हें ईसाई ग्रंथ बाइबिल के नए और हिडेन चैप्टर मिले हैं. मिली पांडुलिपी पर अल्ट्रावायलट लाइट्स डालने पर वैज्ञानिको को ये चैप्टर्स मिले हैं. इसमें दी गई डीटेल पहले से मौजूद बाइबल की कहानी से थोड़ी अलग है.
वैज्ञानिकों ने 1,500 साल से भी पहले लिखे गए बाइबिल टैक्स्ट का एक 'हिडेन चैप्टर' ढूंढ निकाला है. इस पेज में मैथ्यु के 11 से 12 चैप्टर हैं, जिसमें अब तक के टेक्स्ट की तुलना में अधिक डीटेल है. वेटिकन लाइब्रेरी में रखी इस पांडुलिपी पर अल्ट्रावायलट लाइट्स डालने पर वैज्ञानिको को ये चैप्टर्स मिले हैं.
बाइबिल के ग्रीक वर्जन से अलग जानकारी
शोधकर्ताओं ने अभी तक प्राचीन सिरियाई भाषा में लिखे गए कंप्लीट ट्रांसलेशल का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कुछ डीटेल्स शेयर किए हैं. मैथ्यु चैप्टर 12 के ग्रीक वर्जन में लिखा है: 'उस समय यीशु खेतों में से होकर जा रहे थे, और उनके शिष्यों को भूख लगी और वे अनाज की बालें तोड़ तोड़कर खाने लगे. जबकि सीरियाई अनुवाद में लिखा है, 'उन्होंने अनाज की बालें चुनना शुरू किया, उन्हें अपने हाथों से रगड़ा और खाया.' पहला टेक्स्ट तीसरी शताब्दी के आसपास लिखा गया था लेकिन फिलिस्तीन में एक मुंशी द्वारा उसे मिटा दिया गया था. जानवरों की खाल से बना कागज दुर्लभ होने के चलते ऐसा किया जाता है.
यूवी लाइट से की गई खोज
यूवी लाइट से ये खोज करने वाले ग्रिगोरी केसेल ने डेलीमेल डॉट कॉम को बताया, 'पुन: उपयोग की गई पांडुलिपि में पाए गए गॉस्पेल टेक्स्ट में गॉस्पेल के तथाकथित पुराने सिरियाई अनुवाद शामिल हैं. 'यह पुराना सिरियाई अनुवाद अक्सर गॉस्पेल को प्रमाणित करता है जो आज के स्टैंडर्ड गॉस्पेल टेक्स्ट से अलग है.'इसके साथ ही यूवी लाइट उन वैज्ञानिकों के बीच लोकप्रिय हो गई है जो हिडेन डॉक्युमेंट्स को उजागर करना चाहते हैं, क्योंकि छिपा हुआ टेक्सट लाइट को कैप्चर करता है और नीला चमकता है. और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि इसे कितनी भी बार रियूज किया जाता है . सबसे पहले लिखे गए टेक्स्ट को पढ़ा जा सकता है.
सिरियाई अनुवाद को कहते हैं 'पेशिटा' शास्त्रों के पुराने सिरियाई अनुवाद को 'पेशिटा' कहा जाता था और ये पाँचवीं शताब्दी में सिरियाई चर्च द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला आधिकारिक अनुवाद बन गया. केसेल और उनके सहयोगियों ने कहा कि चर्मपत्र का पहली बार ग्रीक में एपोफ्थेग्माटा पेट्रम के लिए पुन: उपयोग किया गया था, जिसका अनुवाद 'फादर्स की बातें' में किया गया था.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










