
14 साल की उम्र में करोड़पति बना, अब लेम्बोर्गिनी और फेरारी से चलता है ये लड़का! VIDEO
AajTak
हाज़िक नासरी ने कहा कि 12 साल की उम्र तक आते-आते उन्होंने Range Rover Sport Autobiography गाड़ी खरीद ली थी. उन्होंने अपने वीडियो में एक नीले रंग की Ferrari FF भी दिखाई. बगल में ही पीले रंग की Lamborghini Aventador भी खड़ी नजर आई. नासरी ने इन सभी गाड़ियों को 4 साल के भीतर खरीदने का दावा किया है.
14 साल की उम्र में ही एक लड़के ने करोड़पति बनने का दावा किया. क्रिप्टो मार्केट से करोड़ों रुपये कमाने के बाद उसने कई महंगी गाड़ियां खरीद ली हैं. हाल ही में इस बिटकॉइन मिलेनियर (Bitcoin Millionaire) ने सोशल मीडिया पर अपनी गाड़ियों का कलेक्शन दिखाया. उसके काफिले में लेम्बोर्गिनी (Lamborghini) और रेंज रोवर (Land Rover) जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं.
डेली स्टार के मुताबिक, इस लड़के का नाम हाज़िक नासरी (Haziq Nasri) है. मलेशिया के रहने वाले नासरी क्रिप्टो मार्केट में इन्वेस्टमेंट करते हैं. यहां उन्होंने करोड़ों रुपये के बिटकॉइन (Cryptocurrency) कमाए हैं. अपनी इस कमाई से नासरी ने महज 10 साल की उम्र में अपनी पहली गाड़ी खरीदी ली थी.
TikTok पर हाज़िक नासरी के 44 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं. हाल ही में उन्होंने यहां एक वीडियो शेयर कर अपनी लग्जरी गाड़ियों का काफिला दिखाया. वीडियो में नासरी कहते हैं- एक 14 वर्षीय बिटकॉइन करोड़पति के रूप में मेरा कार कलेक्शन, चलो दिखाते हैं. उनके इस वीडियो को 56 लाख से अधिक बार देखा गया है.
नासरी का दावा है कि वह Crypto-Savvy हैं और दुनिया भर के उन मुट्ठी भर युवाओं में से एक हैं जो इस डिजिटल करेंसी में आए बूम को भुना रहे हैं. नासरी ने टिकटॉक वीडियो में कहा कि जब वह सिर्फ 10 साल के थे, तब उन्होंने आधे बिटकॉइन में टोयोटा आईक्यू कार खरीदी थी.
14 साल के लड़के के पास फेरारी, लेम्बोर्गिनी जैसी गाड़ियां
जबकि 12 साल की उम्र तक आते-आते में नासरी ने Range Rover Sport Autobiography गाड़ी खरीद ली थी. आज इस गाड़ी की कीमत करीब 1 करोड़ 80 लाख है. नासरी ने अपने वीडियो में एक नीले रंग की Ferrari FF भी दिखाई. बगल में ही पीले रंग की Lamborghini Aventador भी खड़ी नजर आई. हाज़िक नासरी के अनुसार, उन्होंने इन सभी कारों को चार साल के भीतर खरीदा है. अब वो Chevrolet की Camaro खरीदने का प्लान कर रहे हैं. नासरी के वीडियो पर हजारों टिकटॉक यूजर्स ने रिएक्ट किया है. कई लोगों ने उनकी तारीफ की तो कुछ लोगों ने यह भी कहा कि नासरी ने अपने पिता के कारों का कलेक्शन दिखाया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










