
14 लाख की साइबर ठगी, रिकवरी में मिले 26 लाख...बैंक बैलेंस देखकर पीड़ित के होश उड़ गए
AajTak
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. यहां एक शख्स के बैंक अकाउंट से साइबर ठगों ने 14 लाख रुपए उड़ा लिए. इस मामले की शिकायत के बाद बैंक 58 हजार रुपए फ्रीज कर लिए. लेकिन जब पीड़ित के बैंक में रिकवरी का पैसा आया, तो उसे देखकर उसके होश उड़ गए.
देश में साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. साल 2022 के पहले 10 महीनों के मुकाबले इस साल अक्टूबर तक रैंसमवेयर के लिए दोगुने साइबर अटैक्स किए गए. लेकिन इस बीच एक अच्छी खबर ये है कि आम लोगों के साथ हो रहे साइबर फ्रॉड की रकम वापस दिलाने में एक नया सिस्टम कारगर साबित हो रहा है. इसके जरिए ठगी गई रकम समय रहते बैंक में फ्रीज हो जाती है, जिसकी वजह से पीड़ित लुटने से बच जाते हैं. ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में सामने आया है.
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के रहने वाले नीरज कुमार कुछ महीने पहले साइबर ठगी का शिकार हुए थे. साइबर ठगों ने उनके बैंक अकाउंट से 14 लाख रुपए उड़ा लिए. उन्होंने इसकी शिकायत साइबर थाने में कर दी. इसके साथ ही 1930 पर कॉल करके भी ठगी की सूचना दे दी. पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की, लेकिन उनके अकाउंट में महज 58 हजार रुपए ही बचाए जा सके. पुलिस ने इन पैसों को फ्रीज करवा दिया और बैंक से पीड़ित के अकाउंट में ट्रांसफर करने का अनुरोध भी कर दिया.
बैक ने जब फ्रीज किए गए पैसों को वापस किया तो तकनीकी खामियों की वजह से 58 हजार की जगह 26 लाख रुपए ट्रांसफर हो गए. इस रकम को नीरज कुमार ने तत्काल निकालकर खर्च कर दिया. बैंक अधिकारियों ने जब उनसे पैसे वापस करने के लिए कहा, तो उन्होंने इंकार कर दिया. इसके बाद बैंक ने आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दिया. पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद आरोपी से 20 लाख रुपए की रिकवरी कर ली. बचे हुए पैसों के लिए उस पर दबाव दिया जा रहा है.
साइबर थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि सितंबर महीने में बिसरख थाना क्षेत्र के निवासी नीरज कुमार के साथ 14 लाख रुपए की साइबर ठगी हुई थी. इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 58 हजार रुपए फ्रीज करवा दिया था. कोर्ट के आदेश पर बैंक को नीरज के खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा गया. लेकिन तकनीकी खामी के कारण बैंक द्वारा नीरज के खाते में 26 लाख 15 हजार 905 रुपए चले गए, जो कि वापस नहीं किए गए. इसकी शिकायत बैंक अधिकारियों ने थाने में दर्ज करवाई है.
यह भी पढ़ें: व्हाट्सएप कॉल के जरिए करोड़ों की धोखाधड़ी, पुलिस की जाल में ऐसे फंसे शातिर ठग

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







