
'14 करोड़ भारतीय खाद्य सुरक्षा से वंचित', देखें राज्यसभा में केंद्र पर क्यों बरसीं सोनिया गांधी
AajTak
राज्यसभा में आज कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के लाभ का मुद्दा उठाया. सोनिया गांधी ने कहा कि 2021 में होने वाली जनगणना अब तक ना होने से बहुत सारे लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून का लाभ नहीं मिल पा रहा. सरकार जल्द से जनगणना कराकर हकदार लोगों तक NFSA का लाभ सुनिश्चित करें. देखें वीडियो.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










