
14 अप्रैल को ये करने जा रही है AAP, जेल से केजरीवाल ने भिजवाया संदेश
AajTak
सुनीता केजरीवाल ने मंगलवार को तिहाड़ जेल जाकर अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी. इसके बाद बुधवार को उन्होंने अपने आवास पर एक बैठक बुलाई, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी के सांसद संजय सिंह समेत तमाम बड़े नेता मौजूद थे.
दिल्ली के शराब घोटाले के आरोप में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में हैं. यहां से उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के जरिए आम आदमी पार्टी के लिए संदेश भेजा है. सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को बैठक कर सभी नेताओं के साथ अरविंद केजरीवाल का संदेश साझा किया.
सुनीता केजरीवाल ने मंगलवार को तिहाड़ जेल जाकर अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी. इसके बाद बुधवार को उन्होंने अपने आवास पर एक बैठक बुलाई, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी के सांसद संजय सिंह समेत तमाम बड़े नेता मौजूद थे.
बैठक के बाद आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने बताया कि जेल से अरविंद केजरीवाल ने संदेश भिजवाया है कि 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती को 'संविधान बचाओ और तानाशाही हटाओ' दिवस के रूप में मनाया जाए.
उन्होंने बताया कि सीएम केजरीवाल ने भेजे संदेश में कहा है कि सभी विधायक और कार्यकर्ता हर हाल में दिल्ली की जनता की सेवा जारी रखें, ताकि किसी को कोई दिक्कत न हो.
गोपाल राय ने बताया कि 14 अप्रैल को देशभर में आम आदमी पार्टी के मंत्री, विधायक, नेता, पार्षद और कार्यकर्ता बाबासाहेब की तस्वीर के सामने इकट्ठा होकर देश बचाने का संकल्प लेंगे. उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए अरविंद केजरीवाल तानाशाह सरकार के हर अत्याचार को बर्दाश्त करने के लिए तैयार हैं.
चुनाव प्रचार के सवाल पर जवाब देते हुए बताया कि पंजाब में पहले ही सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने कैंपेन लॉन्च कर चुके हैं. दिल्ली में भी 'जेल का जवाब वोट से' कैंपेन शुरू हो चुका है. आम आदमी पार्टी जिन राज्यों के अंदर लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहां प्रचार चल रहा है. हालांकि, अगले हफ्ते आम आदमी पार्टी बैठक कर चुनावी अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा करेगी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











