
12 साल की बेटी से सौतेला पिता करता था दरिंदगी, 4 माह की प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा
AajTak
Crime News: शादी के बाद अब तक सबकुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन दो-तीन दिन पहले मेरी बेटी के पेट में दर्द उठा. इस पर पति ने यह कहकर चुप करा दिया कि एक-दो दिन में डॉक्टर के पास ले चलेंगे. लेकिन जब दर्द ज्यादा होने लगा तो हम डॉक्टर को दिखाने अस्पताल ले गए.
MP News: श्योपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सौतेले पिता ने अपनी 12 साल की नाबालिग बेटी को कई बार हवस का शिकार बनाया. पीड़िता अब 4 माह के गर्भ से है. यह चौंकाने वाला खुलासा उस वक्त हुआ जब पेट दर्द की शिकायत करने पर डॉक्टर ने बच्ची का इलाज किया. खुलासा होते ही हड़कंप मच गया और बच्ची की मां के होश उड़ गए. मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. महिला ने पुलिस को बताया कि पति की धमकियों के चलते उसकी मासूम बेटी इतने दिनों तक चुप रही.
मामला श्योपुर जिले के बड़ौदा थाना इलाके के एक गांव का है. बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले उसके पति की पहली पत्नी की मौत हो गई थी. कुछ दिन बाद उसने मुझसे शादी की और मेरी भी तीन बेटियां हैं. उस वक्त उस शख्स ने बेटियों को अपनाने की बात कहकर शादी कर ली थी. मुझे भी लगा कि बच्चियों को पिता मिल जाएग. वह उन्हें लाड़-दुलार करेगा और पालन-पोषण करेगा. मुझे लगा था कि इस शादी से पति की उजड़ी जिंदगी फिर बस जाएगी और बेटियों के सिर पर पिता का साया भी होगा.
महिला ने पुलिस को यह भी बताया, मुझे नहीं मालूम नहीं था कि ये शख्स मेरी बच्ची को ही हवस का शिकार बना लेगा. शादी के बाद अब तक सबकुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन दो-तीन दिन पहले मेरी बेटी के पेट में दर्द उठा. इस पर पति ने यह कहकर चुप करा दिया कि एक-दो दिन में डॉक्टर के पास ले चलेंगे. लेकिन जब दर्द ज्यादा होने लगा तो हम डॉक्टर को दिखाने अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टर ने बेटी की जांच के बाद बताया कि वह गर्भवती है.
डॉक्टर ने बताया कि बेटी को 4 माह का गर्भ है. यह सुनकर मैं कांप गई. मैंने जब पति से इस बात का जिक्र किया तो उसने चुप रहने के लिए कहा. मैंने फिर बेटी से बात की तो मेरी बात सुनकर बेटी रोने लगी सबकुछ बता दिया. इसके बाद मैंने बड़ौदा पुलिस थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत की है.
मामले में बड़ौदा थाना पुलिस ने पॉक्सो सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
श्योपुर एसपी अभिषेक आनंद का कहना है कि एक सौतेला पिता अपनी 12 साल की बेटी के साथ दरिंदगी करता रहा. इस वजह से वह गर्भवती भी हो गई है. इसकी शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.










