
12 वोट कहां गए? MLC चुनाव नतीजों के बाद महाराष्ट्र में हलचल, विधायकों संग 'गायब' मंत्री एकनाथ शिंदे
AajTak
महाराष्ट्र में MLC चुनाव के नतीजे आने के बाद हलचल तेज हो गई है. चुनाव में शिवसेना के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है.अब ये विधायक सूरत में एकनाथ शिंदे के साथ हैं, ऐसा कहा जा रहा है.
महाराष्ट्र में हुए MLC चुनाव के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. MLC चुनाव के नतीजों के बाद से ही शिवसेना के सीनियर नेता और मंत्री एकनाथ शिंदे की कोई खबर नहीं है. आशंका है कि चुनाव में शिवसेना के कुछ विधायकों ने क्रॉस वोट किया, जिसके चलते पार्टी को नुकसान हुआ.
सोमवार देर रात महाराष्ट्र की 10 सीटों पर विधान परिषद चुनाव (MLC Elections) के नतीजे घोषित हो गए हैं. इसमें बीजेपी के 5 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. जबकि NCP और शिवसेना के 2-2 उम्मीदवारों के सिर पर जीत का सेहरा बंधा है. वहीं एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. माना जा रहा है कि बीजेपी को शिवसेना के विधायकों द्वारा की गई क्रॉस वोटिंग का फायदा मिला है.
एकनाथ शिंदे कहां हैं?
जानकारी के मुताबिक, शिवसेना नेता और सीनियर मंत्री एकनाथ शिंदे का कल चुनाव के बाद से कुछ पता नहीं है. शिंदे के साथ उनका समर्थन करने वाले कुछ विधायक भी पहुंच से बाहर हैं. आशंका जताई जा रही है कि शिवसेना के इन्हीं विधायकों ने कल MLC चुनाव में क्रॉस वोट किया है.
यह भी पढ़ें - 'कांग्रेस के कुछ लोगों ने गद्दारी की है', MLC चुनाव नतीजों के बाद बोले जगताप, CM उद्धव ने भी बुलाई अर्जेंट मीटिंग
शिवसेना के विधायकों ने कल क्रॉस वोटिंग की है यह साफ नजर आ रहा है. शिवसेना गठबंधन के पास अनुमानित वोट 64 थे. इसमें शिवसेना पार्टी के 55 वोट थे. (शिवसेना के वैसे 56 वोट थे, लेकिन एक विधायक की हाल में मौत हो गई थी.)

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











