
12 लाख में इंसान से 'कुत्ता' बन गया शख्स, जानिए कैसे?
AajTak
एक शख्स के अंदर कुत्ता बनने की ऐसी चाहत थी कि उसने लाखों रुपए खर्च कर डाले. अब वह अपने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करता है जिसमें वह रीयल कुत्ते की तरह मूवमेंट करते दिखता है.
एक शख्स ने 12 लाख रुपए खर्च कर के कुत्ते का एक ऐसा कॉस्टयूम बनवा दिया, जिससे कि वह भी चार पैर वाले एक जानवर की तरह दिखे. शख्स ने कॉस्टयूम को लेकर कहा कि मेरे जीवन का मकसद पूरा हो गया है.
शख्स का नाम टोको-सान है. वह जापान का रहने वाला है. उसने Zeppet नाम की एजेंसी को कोल्ली (Collie) ब्रीड के कुत्ते के आउटफिट को तैयार करने के लिए हायर किया था. जिसे तैयार करने में एजेंसी ने 40 दिन लिए.
कॉस्टयूम में खुद के फोटोज को पोस्ट करते हुए टोको-सान ने कहा- मैंने कोल्ली इसलिए बनवाया क्योंकि इसे जब मैं पहनता हूं तो यह रीयल दिखता है. मैंने सोचा कि मेरे साइज के आसपास का बड़ा जानवर सही रहेगा- यह रियलिस्टिक मॉडल होगा, तो मैंने फैसला किया कि कुत्ता ही सही रहेगा.
टोको-सान ने यूट्यूब पर कोल्ली के ड्रेस में कई वीडियो भी शेयर किए हैं. जिसमें वह कुत्तों जैसी मूवमेंट करते दिखते हैं. यूट्यूब चैनल के पहले वीडियो को 5.6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं चैनल को करीब 1.5 हजार लोगों ने सब्सक्राइब भी किया है. वीडियो के कमेंट सेक्शन लोगों का रिएक्शन भी आ रहा है. कई लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि यह बस एक कॉस्टयूम है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











