
12 बॉल पर 50 नहीं बना पा रहे... 'चेले' अभिषेक शर्मा को लेकर युवराज सिंह का पोस्ट VIRAL
AajTak
अभिषेक की इस पारी ने एक बार फिर दिखा दिया कि भारतीय क्रिकेट की नई पीढ़ी कितनी तेजी से सीमाएं लांघ रही हैं. युवराज सिंह का रिकॉर्ड अभी कायम है, लेकिन अभिषेक शर्मा का अंदाज यह साफ संकेत दे गया कि भारतीय टी20 क्रिकेट का अगला अध्याय अब दूर नहीं है.
गुवाहाटी टी20I में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की धमाकेदार जीत के बीच सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए. इसके बाद सोशल मीडिया पर जो हुआ, उसने फैन्स का दिल जीत लिया.
अभिषेक शर्मा ने बरसापारा स्टेडियम में सिर्फ 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. यह टी20 इंटरनेशनल में किसी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा. युवराज सिंह ने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था और वो इस मामले में पहले नंबर पर हैं.
अभिषेक शर्मा अपने मेंटर युवराज का रिकॉर्ड तो नहीं ध्वस्त नहीं कर सके, लेकिन उनकी तूफानी पारी ने भारत को सिर्फ 10 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया. टीम इंडिया ने तीसरे टी20I में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली. मैच के बाद युवराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अभिषेक शर्मा को बधाई दी, लेकिन साथ ही अपने रिकॉर्ड की याद भी दिला दी.
युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को टैग करते हुए लिखा, 'अब भी 12 गेंद में फिफ्टी नहीं बना पा रहे हो, है ना? शानदार खेले, ऐसे ही खेलते रहो.' युवराज का यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया. फैन्स को इसमें गुरु-शिष्य जैसा रिश्ता साफ नजर आया. अभिषेक पहले भी कई बार कह चुके हैं कि युवराज ने उनके करियर और आक्रामक बल्लेबाजी इंटेंट को गहराई से प्रभावित किया है.
मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने साफ कर दिया कि रिकॉर्ड्स उनके लिए प्राथमिकता नहीं हैं, बल्कि टीम के लिए अच्छा करना जरूरी है. उन्होंने कहा, 'टीम मुझसे यही चाहती है कि मैं खुलकर खेलूं और हर बार इसे अमल में लाने की कोशिश करूं. यह आसान नहीं होता, लेकिन इसमें मानसिक मजबूती और ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत मायने रखता है.'
युवराज के रिकॉर्ड को लेकर अभिषेक ने क्या कहा? युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर अभिषेक शर्मा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'युवी पा का रिकॉर्ड तोड़ना लगभग नामुमकिन है. लेकिन क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है. इस सीरीज में सभी बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं और आगे यह और भी मजेदार होने वाला है.'

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.






