
12 अगस्त को क्यों मनाते हैं International Youth Day, इस दिन आपका क्या होगा RESOLUTION
Zee News
सयुंक्त राष्ट्र महासभा में 17 दिसंबर 1999 को हर साल 12 अगस्त को अंतराराष्ट्रीय युवा दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया था, जिसके बाद पहली बार साल 2000 में इंटरनेशनल यूथ डे मनाया गया.
नई दिल्लीः दुनियाभर में हर साल 12 अगस्त को विश्व युवा दिवस मनाया जाता है. इसका मकसद दुनियाभर के नौजवानों को सामाजिक, आर्थिक और सियासी मुद्दों पर उनके नजरिए को सामने लाने और इनमें उन्हें बराबर का हिस्सेदार बनाना होता है. देश और समाज की तरक्की में नौजवानों को जोड़ना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मुहैया कराना इस विश्व युवा दिवस का मकसद होता है. इस मौके पर दुनियाभर में कई तरह के प्रोग्रामों का आयोजन कर उसमें युवाओं को शामिल किया जाता है. हालांकि इस साल भी पिछले साल की तरह विश्व युवा दिवस के फीके रहने की संभावना है. गुजिश्ता सालों की तरह युवाओं को एकत्रित कर कोई बड़ा आयोजन नहीं किया जा सकेगा. कोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते हुए इस साल युवा दिवस पर जो भी प्रोग्राम होंगे वह ऑनलाइन ही होंगे. युवा संगठनों ने कहा है कि एहितयात के तौर पर ह मसोशल गैदरिंग से बचने के लिए फिजिकल तौर पर किसी मुहिम या प्रोग्राम का आयोजन नहीं करेंगे. कब से मनाया जाता है विश्व युवा दिवस विश्व युवा दिवस की उम्र बहुत ज्यादा नहीं है. 17 दिसंबर 1999 को सयुंक्त राष्ट्र महासभा में यह तय किया गया था कि हर साल 12 अगस्त को अंतराराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाएगा. इस ऐलान के बाद पहली बार इंटरनेशनल यूथ डे साल 2000 में मनाया गया था. हालांकि इससे पहले संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1985 में इंटरनेशनल यूथ ईयर का भी ऐलान किया था.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








