
117 साल की मारिया रोजाना खाती थीं ये एक सफेद चीज, लंबी उम्र का था ये सीक्रेट
AajTak
मारिया ब्रान्यास मोरेरा जो 117 वर्ष की उम्र तक जीवित रहीं, उन पर जब वैज्ञानिकों ने रिसर्च की थी तो उनकी लंबी उम्र के सीक्रेट्स में से कुछ चीजें वैज्ञानिकों ने शेयर कीं.
आज दुनिया में हर कोई लंबी उम्र के लिए नए-नए वेलनेस ट्रेंड्स, सप्लीमेंट्स और वायरल हेल्थ टिप्स के पीछे भाग रहा है तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी डेली रूटीन से ही लंबी लाइफ जी रहे हैं. जो 110 साल से ज्यादा जीते हैं, उन्हें सुपरसेंटीनेरियन कहा जाता है. ऐसी ही एक महिला थीं मारिया ब्रान्यास मोरेरा (Maria Branyas Morera) जो जिन्होंने 117 साल लंबी और खुशहाल जिंदगी जी. उनकी लंबी लाइफ पर वैज्ञानिकों ने कई रिसर्च भी कीं.
1907 में जन्मीं मारिया की डेथ अगस्त 2024 में हुई थी. उन्होंने 2 विश्व युद्ध, महामारी और मेडिकल रेवोलूशन देखे हैं लेकिन जो बात वैज्ञानिकों को सबसे अधिक हैरान करती है वो ये थी कि बहुत अधिक उम्र के बावजूद वह लंबे समय तक मेंटली शार्प, सोशल रूप से एक्टिव और उम्र-संबंधी गंभीर बीमारियों से काफी हद तक दूर रहीं. उनकी जीन प्रोफाइल में हार्ट की बीमारी और कॉग्निटिव डिक्लाइन से बचाने वाले कुछ गुण जरूर मिले लेकिन रिसर्चर्स ने साफ कहा सिर्फ जेनेटिक्स ही सब कुछ नहीं होता.
डाइट और ईटिंग हैबिट्स
मारिया पर जब स्टडी की गई तो उनकी एक आदत सामने आई कि वो रोजाना दही खाती थीं. कहा जाता है कि मारिया पिछले 20 सालों से दिन में 3 बार सुबह, दोपहर और शाम सादा दही खाती थीं. ना कोई महंगा सुपरफूड, ना कोई ट्रेंडी हेल्थ प्रोडक्ट, बस साधारण दही.
ये दही उनकी मेडिटेरियन डाइट का हिस्सा था जिसमें सब्ज़ियां, फल, साबुत अनाज और हेल्दी फैट भी शामिल होते थे. वैज्ञानिकों के मुताबिक, नियमितता यहां सबसे बड़ा फैक्टर थी, न कि कोई चमत्कारी बदलाव.
आंतों के अंदर छुपा लंबी उम्र का राज

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









