
11 साल का बच्चा उड़ाता रहा प्लेन, पिता पी रहा था बीयर... बाद में मिली दोनों की लाश, VIDEO
AajTak
ब्राजील में एक प्राइवेट जेट के हादसे में 11 साल के बच्चे और उसके पिता की मौत हो गई. वहीं हादसे से ठीक पहले का वीडियो डराने वाला है. इसमें पिता विमान में बीयर पी रहा है जबकि बेटा विमान का कंट्रोल संभाले हुए है.
लोग अपने मजे और बेवकूफी के चलते अक्सर ऐसा कुछ कर देते हैं जिससे उनकी जान पर बन आती है या जान ही चली जाती है. हाल में ऐसा ही कुछ हुआ. 29 जुलाई को, 42 वर्षीय रिसर्चर गैरोन मैया और उनके बेटे फ्रांसिस्को मैया की विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई. दरअसल, उनके विमान का ट्विन इंजन वाला बीचक्राफ्ट बैरन 58 एक जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
11 साल के बेटे के हाथ में दिया विमान का कंट्रोल
वहीं सामने आया दुर्घटना से पहले का वीडियो डराने वाला है. दरअसल इसे देखकर समझ आता है कि आखिर ये दुर्घटना कैसे हुई होगी. इसमें गैरोन उड़ते विमान में शराब पी रहा है और उसने विमान का कंट्रोल अपने 11 साल के बेटे के हाथ में दिया हुआ है. Express.co.uk के मुताबिक, यह वीडियो कथित तौर पर दुर्घटना में पिता-पुत्र की दुखद मौत से कुछ पल पहले शूट किया गया था.
उड़ते विमान में बीयर पीता रहा शख्स
घटना की जांच चल रही है और अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या सचमुच वीडियो दुर्घटना से पहले शूट किया गया था. वीडियो में बीयर पीते हुए गैरोन को अपने बेटे को विमान को संचालित करने के निर्देश देते हुए और उसे विमान के नियंत्रण के बारे में सिखाते हुए भी देखा जाता है.
मामले और वीडियो की जांच जारी

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










