
11 दिन बिना सोए रहा 17 साल का लड़का, फिर क्या हुआ?
AajTak
अजीबोगरीब टैलेंट की वजह से लोग गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाते रहते हैं. 3 घंटे बर्फ से भरे टैंक में रहना हो या एक उंगली से 129 किलो वजन उठाना, इन लोगों ऐसे कारनामों को बखूबी अंजाम दिया है.
भीड़ में तो हर कोई चल लेता है, मगर अकेले चलने और नाम बनाने वाले लोगों की बात ही अलग होती है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर्स को देखें तो आप पाएंगे कि ये लोग अलग ही मिट्टी के बने हैं. घंटों बर्फ में रहना हो या फिर कई दिन तक बिना सोए. ये लोग ऐसे सभी रिकॉर्ड्स को चुनौती देते रहे हैं जो आम इंसान के लिए नामुमकिन सा लगता है. आइए जानते हैं दुनिया के कुछ सबसे वीयर्ड रिकॉर्ड्स के बारे में...
1. एक उंगली से उठाया 129 किलो वजन स्टीव कीलर ने 10 जून 2022 को मिड्ल फिंगर से 129.5 kg का वजन उठाकर पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. यह रिकॉर्ड इन्होंने हेविएस्ट डेडलिफ्ट में बनाया. स्टीव यूनाइटेड किंगडम के रहने वाले हैं. गिनीज बुक रिकॉर्ड ने घोषणा की कि इस रिकॉर्ड के लिए उन्होंने 6 लोहे की डिस्क यूज की. 8 सेकंड तक डेडलिफ्ट करके उन्होंने रिकॉर्ड बनाया. स्टीव मार्शल आर्टिस्ट हैं और 4 साल से इसकी तैयारी कर रहे थे.
2. सबसे तीखी मिर्च खाकर बनाया रिकॉर्ड 11 दिसंबर 2021 को ग्रीगोरी फैक्टर ने 8.72 सेकंड में 3 कैरोलीना रीपर मिर्च खाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. ग्रीगोरी को हमेशा से तीखी मिर्च खाना पसंद था. इस रिकॉर्ड में उनके साथ कई लोगों ने भाग लिया. पहली कोशिश में वह पास नहीं हुए लेकिन दुसरी बार में उन्होंने पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. इसके पहले माइक जैक ने यह रिकॉर्ड 9.72 सेकंड में पूरा किया था.
3. दुनिया का सबसे लंबा डॉग टेक्सास में रहने वाले Zeus ने पिछले साल दुनिया के सबसे लंबे डॉग का खिताब अपने नाम किया था. जीउस 2 साल का है. उसकी हाइट 3 ft 5.18 inch है. वह भूरे और ग्रे कलर का है. गरीट (जीउस की केयरटेकर) का कहना है कि जीउस ज्यादातर समय घर के आसपास घूम कर बिताता है. कई बार उसके आकार को देख कर लोग हैरान भी रह जाते हैं.
4. 3 घंटे बर्फ में रह कर बनाया रिकॉर्ड पोलैंड के रहने वाले वालेरजैन रोमनओवसकी ने बिना कपड़ों के 3 घंटे 28 सेकंड बर्फ में रह कर नया रिकॉर्ड बनाया था. इसकी तैयारी वह पिछले 6 महीने से कर रहे थे. ये शख्स हर रोज ठंडे पानी से नहाते और बाहर ठंडे मौसम में घूमते रहते. इन्होंने यह रिकॉर्ड 2020 में बनाया. वालेरजैन की मानें तो बॉडी और दिमाग पर काम करने से उन्हें यह ताकत मिली. 2 घंटे 35 मिनट पर रिकॉर्ड टूट गया था मगर वालेरजैन ने थोड़ी और देर बर्फ में रुकने का फैसला किया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










