
10th Paper Leak: अब कब होगा झारखंड बोर्ड 10वीं हिंदी-साइंस का पेपर? सोशल मीडिया पर हुआ था लीक
AajTak
10th Paper Leak: जांच के बाद झारखंड 10वीं का वायरल पेपर और ओरिजनल पेपर एक ही पाए गए हैं. पेपर लीक होने के बाद जेएसी के मुख्य सचिव अलका तिवारी ने एक हाई लेवल मीटिंग की. मीटिंग के बाद जेएसी ने नोटिस जारी कर पहली शिफ्ट में हुई दोनों परीक्षाएं रद्द कर दीं.
10th Paper Leak: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने पेपर लीक की घटना के बाद झारखंड बोर्ड 10वीं हिंदी और साइंस की परीक्षा रद्द कर दी है. बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है. परीक्षा दे चुके छात्र अब नई एग्जाम डेट का इंतजार कर रहे हैं.
दरअसल, झारखंड 10वीं हिंदी का पेपर 18 फरवरी को और साइंस का पेपर 20 फरवरी को आयोजित किया गया था. परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही साइंस थ्योरी का पेपर व्हॉट्सएप और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद 20 फरवरी को हिंदी का पेपर भी वायरल हो गया. लेकिन जब छात्रों ने इस बारे में जेएसी सचिव जयंत मिश्रा को बताया तो उन्होंने आश्वासन दिया था कि वायरल हो रहा सेट बदल दिया जाएगा.
हालांकि जांच के बाद वायरल पेपर और ओरिजनल पेपर एक ही पाए गए हैं. पेपर लीक होने के बाद जैक अधिकारी बचाव करते नजर आए. मुख्य सचिव अलका तिवारी ने एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की. जांच के बाद जेएसी ने नोटिस जारी कर पहली शिफ्ट में हुई दोनों परीक्षाएं रद्द कर दीं.
10वीं हिंदी-साइंस का पेपर अब कब होगा? झारखंड बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में बताया गया, "सभी छात्रों, उनके अभिभावकों, संबंधित प्रधानाचार्यों, केंद्र अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जाता है कि सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर 18 फरवरी को पहली पाली में आयोजित हिंदी पाठ्यक्रम विषय और 20 फरवरी को पहली पाली में आयोजित विज्ञान विषय की परीक्षा रद्द कर दी गई है." नोटिस के अनुसार, विषयों का री-एग्जाम बाद में कराया जाएगा, जिसके लिए बोर्ड उचित समय पर सूचित करेगा.
7.84 लाख से अधिक छात्र दे रहे हैं जेएसी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा जेएसी के अनुसार, राज्य में कड़ी सुरक्षा के बीच कक्षा 10 (मैट्रिकुलेशन) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी को शुरू हुईं. इस साल जेएसी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 7.84 लाख से अधिक छात्र शामिल हो सकते हैं और परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही हैं. 10वीं क्लास की परीक्षाएं पहली पाली (सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक) में और 12वीं की परीक्षाएं दूसरी शिफ्ट (दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक) में आयोजित की जा रही हैं. राज्य भर में 1297 केंद्रों पर 4.33 लाख से अधिक छात्र कक्षा 10 की परीक्षा देंगे, जबकि 789 केंद्रों पर 3.50 लाख से अधिक छात्र इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









