
108MP प्राइमरी, 32MP सेल्फी कैमरा के साथ Motorola का ये फोन 17 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च
AajTak
Motorola भारत में 17 अगस्त को अपने दो नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाला है. ये स्मार्टफोन Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion हैं.
Motorola भारत में 17 अगस्त को अपने दो नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाला है. ये स्मार्टफोन Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion हैं. ये फोन्स 5G कनेक्टिविटी के साथ आएंगे. देश में इनकी बिक्री प्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी. दोनों फोन्स 108MP कैमरे के साथ आएंगे. फिलहाल लॉन्च से पहले Motorola Edge 20 Fusion के मेजर स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स सामने आ गए हैं. फ्लिपकार्ट पर इस अपकमिंग फोन के लिए माइक्रोसाइट तैयार किया गया है और यहां इसके फीचर्स बताए गए हैं. फ्लिपकार्ट वेबपेज के मुताबिक, Edge 20 Fusion में MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर मिलेगा और 13 5G बैंड्स से इक्विप्ड होगा. साथ ही इस फोन में 90Hz 10-bit AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










