
108MP कैमरे के साथ Motorola के ये दो नए स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स
AajTak
Motorola Edge S Pro को चीन में Motorola Edge S के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया गया. मोटोरोला का ये नया फोन दरअसल पिछले हफ्ते यूरोप में लॉन्च हुए Edge 20 Pro का रिब्रांडेड वर्जन है.
Motorola Edge S Pro को चीन में Motorola Edge S के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया गया. मोटोरोला का ये नया फोन दरअसल पिछले हफ्ते यूरोप में लॉन्च हुए Edge 20 Pro का रिब्रांडेड वर्जन है. Edge S Pro के साथ ही कंपनी ने Motorola Edge Lite यानी Motorola Edge Lite Luxury Edition को भी लॉन्च किया. Motorola Edge S Pro की शुरुआती कीमत CNY 2,499 (लगभग 28,700 रुपये) रखी गई है और इसे तीन कलर ऑप्शन में उतारा गया है. वहीं, Motorola Edge Lite की शुरुआती कीमत CNY 2,599 (लगभग 29,800 रुपये) रखी गई है और इसे दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. Motorola Edge S Pro के स्पेसिफिकेशन्स
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











