
1059 टीमें, 2348 छापेमारी और 728 गिरफ्तारी... गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन
AajTak
गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. ड्रग तस्करी, अवैध शराब, हथियार और संगठित अपराध के खिलाफ 24 घंटे चले सघन अभियान में शहर भर में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई. इस कार्रवाई में दर्जनों ड्रग तस्कर पकड़े गए और लाखों का अवैध सामान जब्त किया गया.
गणतंत्र दिवस समारोह से पहले दिल्ली पुलिस ने राजधानी में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए शहरव्यापी कार्रवाई की है. नशीले पदार्थों की तस्करी, संगठित अपराध और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए गए इस विशेष अभियान में 59 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन कवच 12 के तहत 23 जनवरी की शाम 6 बजे से 24 जनवरी की शाम 6 बजे तक 24 घंटे का विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान सभी 15 जिलों, क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की 1059 पुलिस टीमों ने एक साथ मोर्चा संभाला. 2348 जगहों पर छापेमारी की गई.
नशे के खिलाफ चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने 31.21 ग्राम हेरोइन और 30.75 किलोग्राम गांजा बरामद किया. नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत 55 मामले दर्ज किए गए. अवैध शराब के खिलाफ भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. दिल्ली एक्साइज एक्ट के तहत 231 मामले दर्ज किए गए.
इस दौरान 238 लोगों को गिरफ्तार किया गया. बरामदगी में 50,110 क्वार्टर अवैध शराब, 31 कार्टन बीयर, 12 बीयर की बोतलें और 12 शराब की बोतलें शामिल हैं. इसके अलावा, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के आरोप में एक्साइज एक्ट की धारा 40A और 40B के तहत 1,682 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत 115 मामलों में 117 लोगों को गिरफ्तार किया. इस दौरान दो पिस्तौल, 16 देसी हथियार, 25 जिंदा कारतूस और 98 चाकू बरामद किए गए. जुए के खिलाफ अभियान में 149 मामलों में 261 लोगों को पकड़ा गया और 3.51 लाख जब्त किए गए.
इसके साथ ही 31 घोषित अपराधियों और 21 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 33 चोरी के वाहन बरामद किए गए. दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत 2276 वाहनों को जब्त किया गया. निवारक कार्रवाई के तहत अपराध रोकने के उद्देश्य से 703 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 4082 लोगों को हिरासत में लिया गया.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.






