
100 Sheher 100 Khabar: राजस्थान के सियासी संकट पर अशोक गहलोत को क्लीन चिट और अन्य खबरें
AajTak
राजस्थान के सियासी संकट पर कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपी है. 9 पन्ने की रिपोर्ट में तकनीकी तौर पर अशोक गहलोत को क्लीन चिट दी गई है. रिपोर्ट में पैरलल बैठक करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की अनुशंसा है. कांग्रेस हाईकमान कार्रवाई कर सकता है. अंजना ओम कश्यप के साथ देखिए 100 खबरें.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











