
100 shehar 100 Khabar: दिल्ली की सड़कों पर अब भी छाई है धुंध, चलने में हो रही समस्या, देखें 100 शहर 100 खबर
AajTak
दिवाली से पहले ही दिल्ली में प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. रात एक बजे नई दिल्ली के अशोक विहार इलाके में हवा की गुणवत्ता मामने वाला एक्यूआई लेवल 999 दर्ज किया गया. बाकी इलाकों में भी प्रदूषण से हालात बदतर होते जा रहे हैं. देखें 100 शहर 100 खबर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











