
100 Shehar 100 Khabar: तीन देशों की यात्रा से वापस लौटे पीएम, एयरपोर्ट पर मंत्रियों और कार्यकर्ताओं ने की अगवानी
AajTak
पीएम को विदेश दौरा खत्म हो गया है. पीएम आज सुबह ही दिल्ली लौटे और दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ. पीएम की आगवानी करने के लिए जेपी नड्डा खुद पहुंचे थे. पीएम ने इस दौरान लोगों को संबोधित भी किया. देखें सुबह की सारी बड़ी खबरें.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











