
100 रुपये में खरीदी चीज को लड़की ने 6 लाख में बेचा, बोली- नहीं पता थी असली कीमत
AajTak
लड़की ने नवंबर 2021 में एक ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया के दौरान 1920 के दशक का एंटीक पर्स खरीदा था. इसके लिए उसने एक पाउंड (101 रुपये) से कम चुकाया था. हालांकि, जब लड़की ने इसे खरीदा था तो उसे पता नहीं था कि इसकी असली कीमत क्या है.
एक लड़की अपने पर्स की असल कीमत जान हैरान रह गई. उसने इसे 100 रुपये से भी कम में खरीदा था. लेकिन बाद में यह लाखों रुपये में बिका. खुद लड़की ने सोशल पर वीडियो शेयर कर इस घटना के बारे में विस्तार से बताया. मामला अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना का है.
मेट्रो यूके की रिपोर्ट के अनुसार, 29 साल की चांडलर वेस्ट ने नवंबर 2021 में एक ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया के दौरान 1920 के दशक का एंटीक पर्स खरीदा था. इसके लिए उन्होंने एक पाउंड (101 रुपये) से कम चुकाया था. हालांकि, जब चांडलर ने इसे खरीदा था तो उन्हें पता नहीं था कि इसकी असली कीमत क्या है.
लेकिन कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि यह एंटीक पर्स असली हीरे से बना है. इसके चलते उनका पर्स 6,000 पाउंड (6 लाख रुपये से अधिक) में बिका. अपने वीडियो में चांडलर कहती हैं- नीलामी में इस पर्स पर कोई बोली लगाने को तैयार नहीं था. क्योंकि ये बहुत पुराना लग रहा था. काफी प्राचीन समय का. कीमत भी 100 रुपये से कम थी. लेकिन मुझे यह पसंद आया और मैंने इसे खरीद लिया.
खरीदने के बाद चांडलर पर्स की असल कीमत पता करने में जुट गईं. इसके लिए उन्होंने फेसबुक का सहारा लिया. यहां कुछ जानकारों से उनकी बातचीत हुई. एक ने उन्हें बताया कि पर्स 1920 के दशक में लग्जरी फ्रेंच ब्रांड कार्टियर (Cartier) द्वारा बनाया हुआ हो सकता है. जांच-पड़ताल के बाद ये बात सच साबित हुई.
चांडलर ने कहा कि जैसे ही मुझे पता चला कि मेरे हाथों में 1920 का Cartier का पर्स है तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उसमें जड़े हीरे सहित सभी 12 पत्थर असली थे. इसी साल फरवरी में चांडलर ने इस पर्स को फिर से नीलामी के लिए रखा, जहां यह 6 लाख रुपये से अधिक में बिका.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








