
100 फीसदी सीटिंग कैपेसिटी के साथ ही चलेगी दिल्ली मेट्रो, HC ने हस्तक्षेप से किया इंकार
AajTak
दिल्ली हाईकोर्ट ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर हमें नीतिगत मामले में हस्तक्षेप क्यों करना चाहिए? कोर्ट ने कहा कि यह देखना अधिकारियों का काम है. कोर्ट ने यह भी कहा कि आप आज कह रहे हैं कि क्षमता 50 फीसद होनी चाहिए. कल कोई और आकर 20 फीसद व्यवस्था की मांग करेगा. फिर क्या करेंगे?
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार के उस फैसले में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया है, जिसमें मेट्रो में 100 फीसदी क्षमता से लोगों को बैठने की अनुमति दी गई थी. कोर्ट ने कहा कि मेट्रो का इस्तेमाल करना अनिवार्य नहीं है. आप चाहें तो इस्तेमाल न करें. इसी के साथ यह तय हो गया है कि फिलहाल दिल्ली मेट्रो 100 फीसदी सीटिंग कैपेसिटी के साथ ही रफ्तार भरती रहेगी.
तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.









