
100 खबर: पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी, बर्फीली हवाओं की वजह से गिरा पारा
AajTak
पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी हो रही है. धर्मशाला में शीतलहर का कहर जारी है. बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान में जबरदस्त गिरावट हुई है, पहाड़ों पर धुंध छाई हुई है. औली में एक बार फिर मौसम ने करवट बदला है, यहां बर्फबारी हो रही है. औली में पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है यहां 2 फीट तक बर्फ जमी है. कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है, पानी और बिजली का संकट खड़ा हो गया है. जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में ताजा बर्फबारी हुई है, बर्फीले तूफान में कई लोग फंस गए थे. चौकीबाल-तंगधार रोड पर भी पर्यटक फंसे थे, सेना की मदद से 30 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. जम्मू कश्मीर के बारामूला में बर्फबारी के बीच जवान कर रहे हैं पेट्रोलिंग. देखें 100 शहर 100 खबर.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











