
100 खबर: टाइगर प्रोजेक्ट के 50 साल, आज बाघों का नया आंकड़ा जारी करेंगे पीएम मोदी
AajTak
झारखंड के जमशेदपुर में शनिवार को हनुमान मंदिर में झंड़े में मांस टांगा मिला जिससे नया विवाद शुरू हो गया. आज पीएम मोदी सुबह बांदीपुर टाइगर रिजर्व जाएंगे. मैसूर में टाइगर प्रोजेक्ट के 50 साल होने पर प्रधानमंत्री बाघों का नया आंकड़ा जारी करेंगे. इस साल पीएम मोदी का ये 8वां कर्नाटक दौरा है. देखें 100 शहर 100 खबर.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











