
10*15 स्क्वायर फीट की सेल, डिनर में रोटी-चावल और आलू मटर की सब्जी, तिहाड़ में कैसी कटी सिसोदिया की पहली रात
AajTak
सिसोदिया को जेल नंबर 1 में रखा गया है. वे सत्येंद्र जैन के सेल से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर हैं. जैन इस समय जेल नंबर 7 में हैं. जेल सूत्रों के मुताबिक, उन्हें मैनुअल के हिसाब से सभी जरूरी चीजें जैसे 1 टूथपेस्ट, साबुन, टूथब्रश उपलब्ध कराई गई हैं. इसके अलावा दो कंबल और चादर भी उन्हें दिए गए हैं.
दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने सोमवार को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसके बाद मनीष सिसोदिया को तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया. तिहाड़ में सिसोदिया को 10*15 स्क्वायर फीट की सिंगल सेल में रखा गया है. उन्हें जेल मैनुअल के हिसाब से सभी जरूरी चीजें उपलब्ध कराई गईं. इतना ही नहीं सिसोदिया को डिनर में रोटी-चावल और आलू मटर की सब्जी दी गई.
मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. इसके बाद 7 दिन तक वे सीबीआई हिरासत में रहे. सोमवार को सीबीआई ने उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. सीबीआई ने सिसोदिया को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की थी. कोर्ट ने इसे स्वीकार कर लिया था. कोर्ट ने सिसोदिया को जेल में भगवद गीता, पेन और डायरी साथ रखने की इजाजत दी है. सिसोदिया की तरफ से कोर्ट से मांग की गई कि उन्हें विपाश्यना सेल में रखा जाए. लेकिन कोर्ट ने सिर्फ इतना ही कहा जेल प्रशासन इस पर फैसला सुनाएगा.
सत्येंद्र जैन से 500 मीटर की दूरी पर सिसोदिया सिसोदिया को जेल नंबर 1 में रखा गया है. वे सत्येंद्र जैन के सेल से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर हैं. जैन इस समय जेल नंबर 7 में हैं. जेल सूत्रों के मुताबिक, उन्हें मैनुअल के हिसाब से सभी जरूरी चीजें जैसे 1 टूथपेस्ट, साबुन, टूथब्रश उपलब्ध कराई गई हैं. इसके अलावा दो कंबल और चादर भी उन्हें दिए गए हैं. सिसोदिया को जेल में डिनर में रोटी चावल और आलू मटर की सब्जी खाने में दी गई थी.
मनीष सिसोदिया का मेडिकल भी कराया गया. सूत्रों के मुताबिक, उनका स्वास्थ्य ठीक है. सूत्रों का यह भी कहना है कि मनीष सिसोदिया को उनके कुछ कपड़े भी दिए गए हैं. मंगलवार के दिन उनका परिवार उनसे जेल में मिलने आ सकता है और उनके जरूरी कपड़े और दवाइयां उन्हें देगा. फिलहाल मनीष सिसोदिया सेल में अकेले हैं.
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सूत्रों का यह भी कहना है कि मनीष सिसोदिया के सेल के पास कुछ अपराधी भी बंद है, जेल प्रशासन का कहना है कि मनीष सिसोदिया की सुरक्षा की पूरे पुख्ता इंतजाम जेल में किए गए हैं. मनीष सिसोदिया को सोमवार की दोपहर तिहाड़ जेल पहुंचाया गया.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











