
'10-10 घंटे के वीडियो बनाए, दो दिन रोते रहे...', सीमा ने बयां किया सचिन से जुदा होने का दर्द
AajTak
पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर मार्च महीने में सचिन से पहली बार मिली थी. उसने नेपाल ट्रिप की पूरी कहानी बयां की. बताया कि 7 दिन उसने सचिन के साथ कैसे बिताए. साथ ही यह भी बताया कि भारत आने में उसे कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
दो दिन तक खूब रोए.. 10-10 घंटे के वीडियो बनाए... ये शब्द हैं पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर है. दरअसल, अपने प्यार को पाने के लिए पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर इन दिनों काफी चर्चा में है. कारण है हिंदुस्तानी युवक सचिन के साथ उसकी लव स्टोरी. पाकिस्तान से शारजाह. शारजाह से नेपाल और नेपाल से इंडिया आने वाली सीमा को फिलहाल कोर्ट ने जमानत दे दी है.
लेकिन अभी भी इस मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है. सीमा अब यहीं भारत में रहना चाहती है तो वहीं उसका पहला शौहर चाहता है कि वह वापस लौट आए. सीमा का कहना है कि वह पहले पति गुलाम हैदर के साथ नहीं रहना चाहती. बल्कि सचिन के ही साथ उसकी पत्नी बनकर ताउम्र रहना चाहती है.
साल 2020 में ऑनलाइन PUBG गेम खेलते खेलते उसे सचिन से प्यार हुआ और फिर प्यार को पाने के लिए वह बच्चों के साथ भारत चली आई. भारत आने से पहले वह एक बार सचिन से नेपाल में मिली भी थी. वहां उन्होंने 7 दिन एक साथ बिताए.
सीमा ने बताया कि जब हम पहली बार नेपाल में मिले तो एक दूसरे को देखकर बहुत ज्यादा खुश हुए. हमें यकीन ही नहीं हो रहा था कि हम असल में एक दूसरे के सामने हैं. हमें इतनी खुशी हुई कि एक दूसरे अलग होने का मन ही नहीं कर रहा था. मन कर रहा था कि बस हमेशा के लिए यहीं ठहर जाएं. लेकिन तब हम सिर्फ मिलने के लिए आए थे. हमने 7 दिन साथ में बिताए. 17 मार्च को हम दोनों को अपने-अपने देश लौटना था.
10-10 घंटे के वीडियो बनाए, खूब रोए
वापस लौटने की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही थी हमें उतना ही बुरा लग रहा था. उस समय हमें नहीं पता था कि हम दोबारा मिल भी पाएंगे या नहीं. 15 और 16 मार्च को तो हम दोनों पूरा दिन बस रोते ही रहे. हम एक दूसरे से दूर नहीं जाना चाहते थे. लेकिन मजबूरी थी. इसलिए एक दूसरे को समझाया. हमने दो दिन कैमरा कमरे में ही रिकॉर्डिंग पर लगा दिया. 10-10 घंटे के वीडियो बनाए. वो इसलिए कि अगर हम दोबारा नहीं भी मिल सके तो इन्हीं वीडियो को देखकर एक दूसरे को याद कर लेंगे.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






