
10 साल से हत्या की प्लानिंग, लॉरेंस के शूटर्स की नजर... लेडी डॉन है गैंगस्टर राजू ठेठ के मर्डर की मास्टरमाइंड!
AajTak
राजस्थान के गैंगस्टर राजू ठेठ की सीकर में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे रोहित ने ली है. दरअसल, राजू ठेठ की आनंदपाल से रंजिश चलती थी, हालांकि आनंदपाल एनकाउंटर में मारा जा चुका है, लेकिन उसकी गैंग और लॉरेंस की गैंग साथ मिलकर काम कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक पिछले 10 साल से राजू की हत्या की साजिश की जा रही थी.
धोरों की धरती राजस्थान का सीकर जिला शनिवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. उद्योग नगर इलाके में लोग रोजमर्रा के काम करने में व्यस्त थे कि तभी गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा. गैंगस्टर राजू ठेठ के घर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के गुर्गों ने दस्तक दी. बदमाशों ने राजू ठेठ पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया है
राजू ठेठ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रहे थे. इससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. आसपास से गुजर रहे लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे. जानकारी के मुताबिक राजू ठेठ राजस्थान का बड़ा गैंगस्टर है.
बताया जा रहा है कि राजू ठेठ और एनकाउंटर में मारे जा चुके आनंदपाल के बीच रंजिश चलती थी. राजू ठेठ ने एक बार आनंदपाल पर उस समय हमला भी करवाया था, जब वह जेल में बंद था. जेल के अंदर हुए उस हमले में आनंदपाल तो बच गया था लेकिन एक शख्स की मौत हो गई थी.
बाद में आनंदपाल की हत्या हो गई. आनंदपाल के मारे जाने के बाद उसकी गर्लफ्रेंड लेडी डॉन अनुराधा अब लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी से हांथ मिला चुकी है. माना जा रहा है कि लॉरेंस और काला जठेड़ी गैंग ने मिलकर राजू ठेठ की हत्या करवाई है.
कहा ये जा रहा है कि हत्या भले ही लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी गैंग के गुर्गों ने की है, लेकिन असली खेल लेडी डॉन अनुराधा का ही है. गौरतलब है कि लेडी डॉन अनुराधा को हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गिरफ्तार किया था. हाल ही में NIA ने अनुराधा से पूछताछ भी की थी.
10 साल से बनाया जा रहा था प्लान

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











