
10 साल पुरानी रंजिश, पूर्व प्रधान ने मनरेगा के ठेकेदार पर कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग
AajTak
लखनऊ के काकोरी थानाक्षेत्र में 10 साल पुरानी रंजिश के चलते मनरेगा के ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली मारने का आरोप पूर्व प्रधान पर लगा है. पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. उधर पुलिस मामले में मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े गोली मारकर मनरेगा के ठेकेदार की हत्या कर दी गई. मामला काकोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौधरी मोहल्ला का है. बताया जा रहा है कि मनरेगा के ठेकेदार रामजीवन लोधी और पूर्व प्रधान शमशेर सिंह के बीच जमीन के विवाद को लेकर पिछले 10 सालों से रंजिश चल रही थी. इसी के चलते शमशेर सिंह ने रामजीवन के ऊपर ताबड़तोड़ कई राउंड फायर किए और वहां से फरार हो गया.
जानकारी के मुताबिक, रामजीवन को 3 गोलियां लगी थीं जिसके चलते वह जमीन पर गिर गया. आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रामजीवन को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मामले में एडीसीपी वेस्ट चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल मामला दर्ज करके जांच की जा रही है. साथ ही आरोपी पूर्व प्रधान शमशेर सिंह की भी तलाश जारी है. यूं तो इस हत्या के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है. लेकिन पुलिस हत्या के असल कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. उन्होंने बताया कि मृतक रामजीवन की मौत की सूचना तुरंत परिजनों को दे दी गई थी. उनसे भी हत्या के संबंध में पूछताछ की जा रही है.
प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या वहीं, 1 दिसंबर को आजमगढ़ में प्राइमरी स्कूल के प्रिंसिपल की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह वारदात उस समय हुई जब सुबह 9 बजे वह स्कूल जा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही एसपी अनुराग आर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तहकीकात शुरू की. उन्होंने परिजनों से मिलकर अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया. ग्रामीणों ने बताया कि प्रिंसिपल को सामने से आकर गोली मारी गई. गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








